December 23, 2021

Join With Us


डॉक्टर दंपति आत्महत्या मामला , पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : सुसाइड नोट में लिखी वजह




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर दंपति द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक दंपति के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के जीटा सेक्टर में स्थित पैरामाउंट सोसायटी में रहने वाले डॉक्टर सत्येंद्र सिंह निझावन (58 वर्ष) और उनकी पत्नी जसवंत कौर (56 वर्ष) ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर बुधवार को आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने बताया कि इनके बेटे डॉ. तरनप्रीत सिंह निझावन उर्फ तनु ने थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है कि विनोद कुमार, संजय, दिलीप, गौरव तथा देवेश ने दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित उसके माता-पिता के मकान को खरीदा, लेकिन पैसे नहीं चुकाकर उनके साथ धोखाधड़ी की। उसने बताया कि इस वजह से उसके माता-पिता परेशान थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली।

डीसीपी ने बताया कि 13 पन्नों के सुसाइड नोट में मृतक सत्येंद्र ने लिखा है कि दिल्ली के मकान को उन्होंने शर्तों के साथ बेचा था, लेकिन खरीदारों ने इनका पालन नहीं किया और पूरा पैसा नहीं दिया तथा मकान भी अपने नाम करा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि घर के लिए बैंक से लोन लिया गया था, इसलिए उसे चुकाने का भी दंपति पर दबाव था।

डॉ. सतिंदर मूल रूप से दिल्ली के कीर्ति नगर के रहने वाले थे और हाल ही में अगस्त में नोएडा आए थे। बुधवार को यह दंपति डॉ. सतिंदर और उनकी पत्नी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE