December 23, 2021

Join With Us


दबंगों ने आरटीआई कार्यकर्ता का अपहरण ,पैर में कीलें ठोंकी : आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज




जयपुर | न्यूज़ डेस्क | पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की देखरेख में आरटीआई कार्यकर्ता का इलाज करवाया जा रहा है | पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं | राजस्थान के बाड़मेर में एक आरटीआई कार्यकर्ता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है | आरोपी दबंगों ने पहले आरटीआई कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया, फिर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए | इसके बाद उसे यातना देते हुए पैरों में सरिया और कीलें ठोंक दी | बताया जा रहा है कि पीड़ित ने ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार और अवैध शराब बिक्री की शिकायत की थी |

जोसोड़ो की बेरी के रहनेवाले आरटीआई कार्यकर्ता 30 साल के अमराराम गोदारा का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है | बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार और अवैध शराब बेचने की शिकायत के बाद दबंगों ने अमराराम का अपहरण कर लिया | जोधपुर से घर लौट रहे अमराराम को बस से उतरने के दौरान आठ नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी से उठा लिया |

इसके बाद किसी सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ मारपीट की | पहले तो उनके दोनों पैरों को सरिया से वार कर तोड़ दिया | फिर दोनों पैरों में छह जगह सरिया और कीलें ठोंक दी | इसके बाद हाथ भी तोड़ दिए | कई घंटों की यातना देने के बाद उन्हें यह सोचकर सड़क पर फेंक दिया कि थोड़ी देर में मौत हो जाएगी |

उधर, सड़क पर किसी के बेसुध पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी | पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बालोतरा ले आए | उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया | यहां उन्होंने पुलिस को अपनी पहचान बताई | उन्होंने बताया कि मैं जोधपुर से बस से अपने गांव पहुंचने पर पैदल जा रहा था | इसी दौरान स्कॉर्पियो में नकाबपोश बदमाश आए और मुझे उठाकर किसी सुनसान जगह पर ले गए | यहां मारपीट करने के बाद सड़क किनारे फेंक कर चले गए | उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि मैंने कुछ दिन पहले शराब माफिया के खिलाफ शिकायत की थी और ग्राम पंचायत से आईटीआई मांगी थी |

पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की देखरेख में आरटीआई कार्यकर्ता का इलाज करवाया जा रहा है | शरीर में काफी गंभीर चोटें आई है | पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं | पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE