December 22, 2021

Join With Us


बैंक खुलते ही हुई चोरी , बंदूक की नोक पर लूटे 17 लाख रुपये : पुलिस ने रेड अलर्ट किया जारी




चंडीगढ़ | न्यूज़ डेस्क | सुबह बैंक खुलते ही बैंक डकैती की वारदात सामने आई है | लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक की ग्रीन मॉडल टाउन शाखा से बुधवार को सुबह करीब 9.30 बजे डकैती को अंजाम दिया | आरोपी गन प्वाइंट पर लगभग 17 लाख रुपये की लूट कर भाग गए | पुलिस ने बैंक लुटेरों को पकड़ने के लिए रेड अलर्ट जारी कर शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश लुटेरे पीएनबी ग्रीन मॉडल टाउन शाखा में सुबह 9.30 से 9.45 बजे के बीच घुस गए | जब कैशियर दिन के कारोबार के लिए कैश काउंटर तैयार करने में व्यस्त था | लुटेरे बंदूक की नोक पर कैशियर को ले गए और नकदी छीन कर फरार हो गए | लुटेरे भागने से पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर भी अपने साथ ले गए |

बैंक के अधिकारियों का कहना है कि लुटेरों के पास देसी कट्‌टे और तेजधार हथियार थे | पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है | इसके अलावा बैंक में कुछ खुफिया कैमरे भी लगे हैं | जिनकी फुटेज भी चेक कर रही है | बैंक की इस अंदेशे से कैमरों की पुरानी फुटेज भी निकाल रही है कि लुटेरों ने बैंक डकैती से पहले वहां रैकी की होगी |

गौरतलब है कि मॉडल टाउन शहर के सबसे पॉश एरिया में आता है | फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा | जालंधर में लूटपाट की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी एटीएम और बैंक में लूट की घटनाओं को अपराधी अंजाम दे चुके हैं | शहर में मोबाइल छीनने, चेन स्नैचिंग से लेकर बड़ी चारियों को अंजाम देने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE