December 22, 2021

Join With Us


2022 में कब-कब पड़ेगी अमावस्या तिथि : जानिए यहां सही तारीख और महत्व




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या आती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन पितरों का तर्पण, दान और स्नान का भी विशेष महत्व होता है। जानिए साल 2022 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि की पूरी लिस्ट-

  • अमावस्या का महत्व-

अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। नदी में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया जाता है।

साल 2022 में कब-कब है अमावस्या-

पौष अमावस्या- 2 जनवरी 2022
माघ अमावस्या- 1 फरवरी 2022
फाल्गुन अमावस्या- 2 मार्च 2022
चैत्र अमावस्या- 1 अप्रैल 2022
वैशाख अमावस्या- 30 अप्रैल 2022
ज्येष्ठ अमावस्या- 30 मई 2022
आषाढ़ अमावस्या- 29 जून 2022
श्रावणी अमावस्या- 28 जुलाई 2022
भाद्रपद अमावस्या- 27 अगस्त 2022
आश्विन अमावस्या- 25 सितंबर 2022
कार्तिक अमावस्या- 25 अक्टूबर 2022
मार्गशीर्ष अमावस्या- 23 नवंबर 2022
पौष अमावस्या- 23 दिसंबर 2022





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE