December 21, 2021

Join With Us


चंदन तस्कर बादशाह मलिक गिरफ्तार : ईडी ने की एफआईआर दर्ज




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | प्रवर्तन निदेशालय ने देश के बड़े चंदन तस्‍कर को मुंबई से मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है | इसका नाम बादशाह मलिक है | बताया जा रहा है कि बादशाह मलिक अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर पूरी दुनिया में लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करता था | जानकारी दी गई है कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से लाल चंदन की तस्‍करी मामले में मुंबई में कई जगहों पर सोमवार को भी छापेमारी की गई थी |

लाल चंदन के तस्करों बादशाह मलिक और विजय पुजारी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय के एक मामले के सामने आने के बाद ईडी ने एफआईआर दर्ज की थी | इसके आधार पर यह छापेमारी की गई थी | ईडी ने बादशाह मलिक को सोमवार को पूछताछ के लिए पकड़ा था और मंगलवार को सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया |

2015 में डीआरआई ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का पता लगाया था | जिसमें लाल चंदन जैसी दुर्लभ और कीमती लकड़ी की तस्करी देश के बाहर की जा रही थी | इसे माल ढुलाई के कंटेनरों में निर्यात किया जा रहा था | मुंबई स्थित एक शिपिंग कंपनी के माध्यम से अन्‍य देशों में 7800 मीट्रिक टन से अधिक लाल चंदन की तस्करी की जा रही थी |

डीआरआई अधिकारियों द्वारा नावा शावा एक्‍सपोर्ट टर्मिनल पर कंटेनरों को रोका गया और आगे की जांच में उन्हें बादशाह मलिक और विजय पुजारी तक पहुंचने में मदद मिली थी | वहीं पुजारी के खिलाफ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह रायलसीमा के जंगलों से लकड़ी की तस्करी करता है | लाल चंदन की कीमत चीन, जापान, यूरोप और अमेरिका में बहुत अधिक है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE