December 21, 2021

Join With Us


डांस सिखाने के नाम पर यौन शोषण , 14 अश्लील वीडियो मिले : पुलिस ने किया गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | एक डांस टीचर को गिरफ्तार किया गया है, जो मासूम बच्चियों को डांस सिखाने के नाम पर यौन शोषण कर रहा था | इतना ही नहीं वह एक एक बच्ची के यौन शोषण का अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल भी कर रहा था | बच्ची डर कर अपनी मां के बैंक खाते से उसको रकम ट्रांसफर कर रही थी |

अचानक बैंक खाते से पैसा गायब होने की शिकायत मां ने पुलिस से की | इसकी जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने की तो पूरा मामला पकड़ में आ गया | गोविन्द नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने आरोपी डांस टीचर आर्यन सोनी उर्फ़ हिमांशु सोनी को बच्ची को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया |

जांच के दौरान पता चला कि आर्यन सोनी, अर्बन डांस एकेडमी के नाम से दबौली में चार साल से डांस क्लासेज चला रहा था | उसने अपने जाल में फंसाकर तीन मासूम बच्चियों का भी का भी यौन शोषण किया | उसने बच्चियों का अश्लील वीडियो भी बना लिया था | ये सारे वीडियो पुलिस को आरोपी आर्यन सोनी के मोबाइल में बरामद हुए है |

पुलिस आर्य को चुपचाप गिरफ्तार करके जले भेज दिया है | पुलिस ने इतने शातिर आरोपी को इतने गुपचुप तरीके से जेल क्यों भेज दिया | इस सवाल का जवाब देते हुए इंस्पेक्टर गोविन्द नगर रोहित तिवारी का कहना है कि बच्चियों के मां-बाप अपनी पहचान छिपाना चाहते थे, आरोपी के खिलाफ 376, 377, 389 के साथ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE