जबलपुर | न्यूज़ डेस्क | कैंट थाना क्षेत्र के नर्मदा रोड स्थित बंगला नंबर 5 में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों का माल पार कर दिया है | बंगाली में रखें 3 लाख रुपए के जेवर एवं करीब एक लाख रुपए कीमती तीन वाहन चोरी कर लिए गए हैं। कैंट पुलिस ने बताया कि नर्मदा रोड बांग्ला नंबर 5 निवासी 32 वर्षीय हितेश कुमार बाकलवार वर्तमान में अयोध्या नगर भोपाल में निवासरत है| कार्य के संबंध में अक्सर हितेश को बाहर रहना पड़ता है| कोरोना के समय से भोपाल में ही रह रहा था | हितेश भोपाल से कल शहर पहुंचा और अपने घर गया तो देखा कि घर में रखें सोने चांदी के जेवर एवं तीन वाहन चोरी हो गए हैं।
चेक किया तो घर में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, करधन, 2 जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, दो बाली, एक जोड़ी लटकन, फूल दो जोड़ी, 5 लोंग, 1 किलो चांदी एवं घर में रखी राजदूत मोटरसाइकिल, हीरो होंडा मोटरसाइकिल एवं एक्टिवा वाहन चोरी हो गया है| चोरी गए तेवरों की कीमत 3 लाख रुपए एवं वाहनों की कीमत करीब एक लाख रुपए है|
आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि आसिफ अली नामक युवक घर में अक्सर ताक झांक करता रहता था|उसने भी आसिफ को कई बार घर में ताक झांक करते हुए देखा था|इसलिए संदेह है कि आप अपने ही घर में चोरी की है | चोरी का प्रकरण दर्ज कर संदेही की तलाश शुरू कर दी है|