December 21, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 21 दिसंबर : इन राशि वाले थोड़ा बचकर पार करें समय, ये लोग करें लाल वस्तु का दान




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में अभी भी हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और बुध धनु राशि में हैं। शुक्र और शनि मकर राशि में हैं। गुरु का गोचर चल रहा है कुंभ राशि में।

राशिफल-

मेष-अपनों के साथ की वजह से आपकी व्‍यापारिक स्थिति में सुधार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। प्रेम की स्थिति, संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। व्‍यवसाय आपका बहुत अच्‍छा चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। धन का आगमन बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक चलती रहेगी। व्‍यवसाय भी ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। तरक्‍की करते दिख रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में खुशहाल रहेंगे। प्रेम में काफी बेहतर हैं। व्‍यवसायिक मामले से जुड़ चुका है। तरक्‍की भी मिल रही है। व्‍यवसाय, प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क-अभी मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी बात, खर्च और स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर ज्‍यादा सोचेंगे आप। प्रेम और व्‍यापार आपका ठीक चलता रहेगा। प्रेम कुछ नयापन लिया हुआ तरक्‍की की ओर बढ़ रहा है। व्‍यापार भी सही दिशा में चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-आय में आशातीत सफलता मिलेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-व्‍यापारिक सुधार, पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छी स्थिति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम नयापन लिए हुए आएगा। व्‍यापार सही चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

तुला-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में बहुत सुधार हो चुका है। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कठोर भाषा से बचें। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। हालांकि कोई बड़ी परेशानी वाली बात नहीं है फिर भी बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते जा रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-आनंददायक जीवन है। पति-पत्‍नी का मनमुटाव दूर होगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया है। शासन-सत्‍ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम, व्‍यापार, संतान सब कुछ अद्भुत दिखाई दे रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर-शासन-सत्‍ता पक्ष से पंगा न लें। व्‍यापारिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, शत्रुओं पर विजय, पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। बाकी सब बहुत बढ़िया चल रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चल रहा है। फैशन पर कुछ खर्च हो सकता है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान में अपनापन होगा। बस गृहकलह से मन खराब हो सकता है। उससे बचें। हरी वस्‍तु का दान करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE