December 20, 2021

Join With Us


बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली : जानिए पूरा मामला




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मूल रूप से घिटोरा, बागपत निवासी विकास (35) को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाशों ने युवक को 8 से 10 गोलियां मारी हैं।लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के पास सोमवार सुबह बागपत निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को 8-10 गोलियां मारी गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मूल रूप से घिटोरा, बागपत निवासी विकास (35) को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाशों ने युवक को 8 से 10 गोलियां मारी हैं। विकास अपने घर से ऑफिस बाइक से जा रहा था।

वह पूजा कॉलोनी में ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। हाल ही में वह डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी पूजा के साथ रह रहा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE