December 20, 2021

Join With Us


पत्नी को पीटकर मासूम बच्ची के साथ घर से भगाया : जानिए पूरा मामला




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | बहराइच में दहेज में बुलट मोटर साइकिल की मांग को लेकर एक विवाहिता को उसके पति व ससुराल वाले मारपीट कर घर से निकाल दिया। दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में पति व ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जमकर पिटाई की। पति ने तीन तलाक कहकर उसे एक वर्षीय बच्ची सहित घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके में पनाह लेकर कोतवाली में पति, ससुर व ननद को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

बलहा संवाद के अनुसार खैरीघाट थाने के देवदत पुर निवासी असगर की पुत्री रूबीना की शादी दो वर्ष पूर्व नानपारा कोतवाली के गुलालपुरवा निवासी रिजवान पुत्र पुत्तन के साथ हुई थी। असगर ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। शादी के बाद से ही रूबीना को उसका पति बुलेट बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा था। शादी के बाद रूबीना को एक बेटी हुई। इसके बावजूद बाइक की मांग व उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 20 अक्तूबर को रूबीना को सुबह मारपीट कर बेटी सहित घर से भगा दिया। वह मायके चली आई।

पीड़ित पिता ने बेटी को समझा कर ससुराल जाने को राजी किया। दोनों पक्षों में पंचायत हुई। दस दिसम्बर को उसका पति उसे विदा कराकर ले गया। 14 दिसम्बर को पीड़िता से फिर बुलेट बाइक की मांग की गई। रूबीना ने मायके वालों की आर्थिक स्थित सही न होने के चलते असमर्थता जताई। जिस पर पति व ससुराल वालों ने उसे आंगन में पिटाई कर उसे पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता व उसकी बेटी को घर से भगा दिया। जिस पर पीड़िता बेटी के साथ मायके गुलालपुरवा पहुंची।

पिता व अन्य परिजन बेटी की हालत देखकर सहम गए। पीड़िता ने 17 दिसम्बर को नानपारा कोतवाली में पति रिजवान, ससुर पुत्तन, ननद रिहाना के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट, दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम महिला, विवाह पर अधिकार की सुरक्षा अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE