December 19, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 19 दिसंबर : ग्रहों की स्थिति आज इन राशि वालों के लिए शुभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और बुध धनु राशि में हैं। सूर्य और बुध धनु राशि में हैं। शुक्र और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में प्रवेश किए हैं और गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थ्‍िाति ठीक‍-ठाक है। प्रेम और व्‍यापार काफी अच्‍छा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-धनागमन होगा। व्‍यवसाय अच्‍छा चलेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी सुधर चुका है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। अभी निवेश से बचना चाहिए। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार दोनों ही अच्‍छी स्थिति में चल रहा है। चली आ रही परेशानियां दूर हो रही हैं। अशुभता, शुभता में परिवर्त‍ित हो चुकी है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-अज्ञात भय सताएगा। मन परेशानी में रहेगा। खर्च से मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में उर्जा की कमी महसूस करेंगे। थोड़ा आलस बना रहेगा। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्‍छी है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यवासयिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अविवाहितों की शादी-ब्‍याह की बात चलेगी। शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। व्‍यवसायिक लाभ, राजनैतिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम के नए संकेत हैं। अच्‍छा समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। राजनैतिक लाभ के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य सुधर चुका है। प्रेम में नयापन बना रहेगा। व्‍यापार आपका सही चलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। प्रेम, संतान अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम में दूरी के संकेत हैं। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जिंदगी थोड़ी डिस्‍टर्बिंग रहेगी लेकिन आप चलते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखेा।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम में अपनापन होगा। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। बस कलह से बचें। हरी वस्‍तु का दान करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE