नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है | स्पेशल सेल ने इस मामले में एक साइंटिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है | जानकारी के मुताबिक, आरोपी साइंटिस्ट ने ही बम बनाकर रोहिणी कोर्ट नंबर 102 में रखा था | इस वक्त साइंटिस्ट से पूछताछ जारी है |
आरोपी साइंटिस्ट का एक वकील से केस चल रहा था | वकील को मारने के लिए उसने बम रखा था | दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मल्टीपल क्लू और साइंटिस्ट के खिलाफ सबूत मिले थे, जिसके बाद साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया गया | जांच में सामने आया है कि रोहिणी कोर्ट में बम ब्लास्ट की साजिश में सिर्फ साइंटिस्ट ही शामिल था | जांच में कोई टेरर एंगल सामने नहीं आया है |
रोहिणी कोर्ट में किया था ब्लास्ट 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कम तीव्रता वाला एक विस्फोट हुआ था | ये ब्लास्ट सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुआ था | इस घटना में एक शख्स घायल हो गया था | हालांकि इस ब्लास्ट में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी |
साइंटिस्ट ने वारदात को दिया अंजाम हालांकि पहले आशंका जताई गई थी कि रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन हो सकता है | लेकिन अब जांच में किसी भी आतंकी संगठन का हाथ इस मामले में सामने नहीं आया है | आरोपी साइंटिस्ट ने वारदात को अंजाम दिया |
गौरतलब है कि कोर्ट परिसर में पिछले तीन महीने में ये दूसरी बड़ी घटना है | इससे पहले 24 सितंबर को दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र सिंह मान उर्फ गोगी की बॉलीवुड की किसी फिल्म के सीन की तरह वकीलों के कपड़े पहने आए दो हमलावरों ने कोर्ट रूम में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी |