December 17, 2021

Join With Us


वार्डन ने बनवाया छात्रा का अश्लील वीडियो : जहरीला पदार्थ खाने को किया मजबूर




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेक | एक कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि जिस वार्डन ने उसकी बहन को जहर खाने के लिए मजबूर किया वह अपने बच्चों की देखभाल करने का दबाव बनाती थी। सुसाइड नोट में छात्रा ने आरोप लगाया कि वार्डन ने उसके बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनवाया था और पिटवाया था। परिजन ने कॉलेज के प्राचार्य को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

छात्रा का भाई शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बहन के पास पहुंचा। तब तक छात्रा बोलने की स्थिति में नहीं थी। वहीं, वार्डन ने सभी आरोपों से इनकार किया है।  छात्रा के भाई ने आरोप लगाया कि प्रथम वर्ष के दौरान छात्रा जिस हॉस्टल में थी वहां पर दूसरे वार्डन थी। छात्रा उनके घर जाकर कामों में हाथ बंटा देती थी। बहन जब द्वितीय वर्ष में आई तो वार्डन बदल गईं। दूसरी वार्डन छात्रा पर अपने बच्चे की देखभाल करने का दबाव बनाती थी|

भाई के मुताबिक करीब एक महीने पहले वार्डन के इशारे पर चार-पांच छात्राओं का एक ग्रुप बना था। वही ग्रुप उसकी बहन को काफी परेशान करने लगा। करीब एक महीने पहले छात्राओं ने कमरे में आकर उसके साथ मारपीट की थी। उसके चेहरे और सिर में चोटे आई थीं।
 शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने कार्रवाई करने की बजाए उन छात्राओं से बहन से पैर छूकर माफी मंगवा दी थी। चार-पांच दिन पहले वार्डन के इशारे पर छात्राओं ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की थी।


 
भाई को आशंका है कि दो-तीन दिन पहले वार्डन के कहने पर छात्राओं ने उसकी बहन का कमरे के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना लिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वार्डन ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। बहन को इस हालत में पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ भाई ने कार्रवाई की मांग की है।

छात्रा के पिता ने बताया कि कॉलेज स्टाफ की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। अन्य लोगों ने छात्रा के बारे में बताया। जब प्रधानाचार्य और वार्डन को फोन किया तो उन्होंने दिनभर फोन नहीं उठाया। आरोप है कि वार्डन बेटी को तबीयत खराब होने पर उसको अस्पताल भी नहीं जाने देती थी।

तबीयत खराब होने पर बेटी से छुट्टी लेकर दोस्त के घर रहकर इलाज कराने के लिए परिजन ने कहा। तब बेटी कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपनी दोस्त के घर चली गई। छुट्टी पूरी होने पर जब छात्रा हास्टल गई तो वार्डन ने हॉस्टल में प्रवेश देने से इनकार कर दिया। पिता ने वार्डन और अन्य छात्राओं पर कार्रवाई की मांग की है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE