December 17, 2021

Join With Us


सीआरपीएफ कॉन्सटेबल परीक्षा में फर्जी दस्तावेज लेकर पंहुचा : आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | सीआरपीएफ कॉन्सटेबल परीक्षा में फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचे बिहार के शख्स को जबलपुर की माढ़ोताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | युवक परीक्षा की दोनों शिफ्ट में अलग-अलग नाम और दस्तावेज लेकर पहुंचा था | स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ये परीक्षा ग्लोबल कॉलेज में गुरुवार को आयोजित की गई थी | माढ़ोताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया |

माढ़ोताल टीआई रीना पांडे ने बताया कि सीआरपीएफ परीक्षा में धोखाधड़ी कर रहे आरोपी का नाम विवेक राज उर्फ आशुतोष कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद है | वह बिहार के औरंगाबाद के गांव पोस्ट चौरी, दाउद नगर का रहने वाला है | उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उम्र ज्यादा होने की वजह से उसने दो नामों से अलग-अलग स्कूलों से पढ़ाई की है | उससे पूछताछ जारी है |

आशुतोष का ये फर्जीवाड़ा कॉलेज के गार्ड ने पकड़ा | तीसरी शिफ्ट में गार्ड ने देखा कि आरोपी एक शिफ्ट की परीक्षा देकर तीसरी शिफ्ट में गया है | उसने उसकी अधिकारियों को दी | जब आरोपी के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि वह दूसरी शिफ्ट में विवेक राज रो नं. 6007118303, रजिस्ट्रेशन नं. 20003088939 वोटर आई.डी.नं. ILL2493997 से शामिल हुआ था | इसमें उसकी डेट ऑफ बर्थ 01.01.2000 थी. वहीं, तीसरी शिफ्ट में जो दस्तावेज उसने दिए उसमें नाम आशुतोष कुमार रोल नं. 6007218256, रजिस्ट्रेशन नं.72000585003, आधार नं. 712962669516, पेन कार्ड नं. DLAPK7087K लिखा हुआ था | इसमें उसकी डेट ऑफ बर्थ 08.01.1995 थी | उसने दो अलग-अलग नामों से परीक्षा दी |

यहां तीन शिफ्ट में हो रही थी परीक्षा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने साल 2020-21 की कॉन्सटेबल जीडी की भर्ती के लिए लोगों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे | इसकी परीक्षा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक कराई गई | जबलपुर में यह परीक्षा 15 दिसंबर को ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन शिफ्ट में हो रही थी | इस परीक्षा को कराने का जिम्मा टीसीएस कंपनी को दिया गया था |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE