December 17, 2021

Join With Us


अंधेरे में प्रेमी को गली में बुलाया : कुछ देर बात की, किस की और मार दी गोली




कोलकाता | न्यूज़ डेस्क | लड़की के इंकार पर प्रेमी द्वारा हत्या व अन्य वारदातों के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के कटवा से बड़ा ही अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एकतरफा इश्क में डूबी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गोली मार दी।

बात सिर्फ इतनी सी थी कि प्रेमी ने उससे शादी के लिए इंकार कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमिका की तलाश शुरू कर दी है, उधर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कटवा के बगान पाड़ा की मनीषा खातून ने अपने प्रेमी केसिया माठपाड़ा निवासी लाल चंद शेख को रात साढ़े आठ बजे के बाद एक गली में बुलाया। यहां दोनों के बीच कुछ देर बात हुई।

बातों ही बातों में मनीषा ने लाल चंद के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लाल चंद ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद मनीषा ने लाल चंद के गाल पर किस की और उसे गोली मार दी। गोली लाल चंद की जैकेट को छूती हुई निकल गई। इसके बाद मनीषा तुरंत लापता हो गई। 

लाल चंद ने बताया कि मनीषा का उससे तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीच में मनीषा किसी और के साथ अफेयर में थी। इसकी जानकारी होने पर लाल चंद उससे दूर हो गया। वहीं मनीषा भी कटवा छोड़कर झारखंड में रहने लगी। बीते मंगलवार को मनीषा कटवा वापस आई और लाल चंद को मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान यह वारदात हुई। 

गोली की आवाज सुनते ही लोग सहम गए। जानकारी होने पर पुलिस और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मनीषा के घर वालों का कहना है कि लाल चंद मनीषा के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं हुई। जब उसने जोर जबरदस्ती की तो मनीषा ने लाल चंद की बंदूक से ही गोली चला दी। उधर, पुलिस मनीषा की तलाश कर रही है। वहीं यह भी पता लगा रही है कि मनीषा के पास बंदूक आई कैसे?



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE