नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | देश में खाने की चीज़ों में जितना एक्सपेरिमेंट होता है, उतना शायद ही कहीं और होता होगा | लोग जायके के साथ तरह-तरह के प्रयोग करते हैं और उसे सोशल मीडिया पर फैलते देर नहीं लगती | ताज़ा एक्सपेरिमेंट देखने को मिला है लोगों की फेवरेट पानीपुरी के साथ | वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक फूड ब्लॉगर को इस अजीबोगरीब फूड को ट्राय करते हुए देख सकते हैं | इस वीडियो के सामने आने के बाद से आइसक्रीम और गोलगप्पा के फैंस खासे भड़के हुए हैं |
वायरल वीडियो में फूड ब्लॉगर अंजलि ढींगरा एक बिल्कुल नई चीज़ ट्राय करती हुई दिख रही हैं | उन्होंने एक पैकेट से पानीपुरी आइसक्रीम निकाली है और वो इससे खाकर देखती हैं | अब फूड ब्लॉग को ये स्वाद जैसा भी लगा हो, आइसक्रीम और पानीपुरी के शौकीन लोगों के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं था |
https://www.instagram.com/reel/CXSzE08Ar3z/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
फ्रोज़ेन पानीपुरी विद आइसक्रीम वायरल हो रहे वीडियो को बेंगलुरु में शूट किया गया है | वीडियो में फूड ब्लॉगर अंजलि ‘डॉक फ्रॉस्टेड’ नाम के रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया था | डिलीवर हुई आइसक्रीम के डिब्बे में एक गोलगप्पा रखा हुआ था, जो पूरी तरह से आइसक्रीम के साथ फ्रीज हो रखा है | आइसक्रीम में मैरिनेट हुए गोलगप्पे को देखकर लग रहा है कि इसे काफी शिद्दत से तैयार किया गया है | इसे इंस्टाग्राम अकाउंट sooosaute पर शेयर किया है | अपने 10 दिसंबर को शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं |
भड़क गए गोलगप्पा लवर्स खुद फूड ब्लॉगर भले ही इस अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन को चखने के बाद इसे ठीक-ठाक बता रही हैं और कह रही हैं कि इमली फ्लेवर की आइसक्रीम बुरी नहीं है, लेकिन लोगों को ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया | एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है – गोलगप्पे के साथ ये मज़ाक अच्छा नहीं है | एक अन्य यूज़र ने ये भी लिखा है कि ये सारे लोग पानीपुरी को बदनाम करने पर तुले हुए हैं | वहीं एक अन्य यूज़र ने तो यहां तक कह दिया उन्हें देखकर ही गंदी तरह उल्टी आ रही है |