नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा, मुझे भूख नहीं लगती या खाना खाने का मन नहीं करता | तो कुछ लोग ये भी कहते हैं कि खाना देखने तक का मन नहीं करता | वहीं ऐसे लोग भी कम नहीं हैं जो खाना खाने तो बैठते हैं लेकिन ज़रा सा खाकर ही उठ जाते हैं | तो आपकी इस दिक्कत से निजात दिलाने के लिए हम यहां आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं | जिसको अपनाकर आपकी ये दिक्कत कुछ ही दिन में दूर हो जाएगी | आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में |
ग्रीन टी करेगी मदद
भूख न लगने और खाना न खाने की दिक्कत को दूर करने में ग्रीन टी आपकी मदद कर सकती है | इसके लिए आप रोज़ाना ग्रीन का सेवन शुरू कर दें | इससे भूख न लगने की दिक्कत तो दूर होगी ही साथ ही ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सेहत को कई और फायदे भी पहुंचाएगी | अगर आप नॉर्मल दूध वाली चाय पीते हैं तो आप उसकी जगह ग्रीन टी को अपना सकते हैं |
नींबू पानी आएगा काम
आपकी दिक्कत को कम करने में नींबू पानी भी काम आ सकता है | आप इसके लिए रोज़ाना नींबू पानी का सेवन करना शुरू कर दें | इससे आपको भूख भी लगने लगेगी और खाना देखकर उसको खाने का मन भी करने लगेगा | इसके साथ ही नींबू पानी आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाने में भी आपकी मदद करेगा |
अजवायन देगी साथ
अजवायन आपकी भूख न लगने की दिक्कत को कुछ ही दिनों में दूर कर देगी | इसके लिए आप काला नमक के साथ आधी चम्मच अजवायन का सेवन रोज़ाना कर सकते हैं | अगर आपको पेट में गैस, अपच जैसी दिक्कत होती है तो इन दिक्कतों से भी आपको आसानी से निजात मिल जाएगी |
त्रिफला चूर्ण करें इस्तेमाल
भूख न लगने और खाना खाने का मन न होने की दिक्कत को दूर करने के लिए आप त्रिफला चूर्ण की मदद ले सकते हैं | इसके लिए आप रोज़ाना गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं | ये भूख खोलने के साथ ही सेहत को कई और तरह की दिक्कतों से भी बचाने में मदद करेगा |