December 14, 2021

Join With Us


क्रोम यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी : तुरंत करें यह काम




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | अगर आप भी गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर बेहद जरूरी है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें क्रोम यूजर्स को तुरंत अपना ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी गई है, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। एडवाइजरी के अनुसार, गूगल क्रोम ब्राउजर में कई खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपकी पर्सनल जानकारी हासिल कर सकते हैं और टारगेट सिस्टम में मैलवेयर इंजेक्ट कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, गूगल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें क्रोम ब्राउजर का खामियों को ठीक कर लिया गया है। सरकार के साथ-साथ Google ने भी यूजर्स से लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने का आग्रह किया है। टेक दिग्गज ने कहा कि लेटेस्ट अपडेट में 22 सिक्यॉरिटी फिक्स शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश एक्सटर्नल रिसर्चर्स ने हाइलाइट किए गए थे।

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम ब्राउजर में कई तरह की कमियों की पहचान की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि V8 में टाइप कन्फ्यूजन के कारण गूगल क्रोम का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है। इसमें वेब ऐप, यूजर इंटरफेस, स्क्रीन कैप्चर, फाइल API, ऑटो-फिल और डेवलपर्स टूल्स जैसी कई कमियों की पहचान की गई है। हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर आपकी संवेदनशील पर्सनल डिटेल को चोरी कर सकते हैं।

ब्राउजर के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के लिए क्रोम यूजर्स को स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। उन्हें अगले संस्करण में अपग्रेड करने के लिए बस "अपडेट" विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसमें कुछ सेकंड लगेंगे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE