December 12, 2021

Join With Us


स्कूल बंद होने से बच्चों में आ रही यह समस्या : घर में अपनाए यह टिप्स




न्यूज़ डेस्क | कोरोना संक्रमण के डेढ़ साल के बाद पहली बार खुले स्कूल में छोटे बच्चों की पढऩे-लिखने को लेकर नई समस्या सामने आ रही है। बच्चे स्कूल तो जा रहे है लेकिन उनमें पढ़ाई के प्रति पहले जैसा फोकस नजर नहीं आ रहा है। कक्षा में बच्चों की लिखने क्षमता कम हो गई है। तो पढ़ाई के प्रति एकाग्र नहीं है। हालांकि इसके पीछे मनोचिकित्सक व फीजियोथेरेपिस्ट बच्चों के दो साल से स्कूल छूटना बता रहे है। इसके लिए वह अभिभावकों को बच्चों को समय देने तथा उन्हें निश्चित समय में पढ़ाई कराने को लेकर जोर दे रहे हैं।

अमूमन बच्चों को तीन वर्ष की उम्र से ही स्कूल में डाल दिया जाता है। प्री नर्सरी और नर्सरी के बाद पांच वर्ष की उम्र में वह पहली कक्षा में आता है। कोरोना संक्रमण के कारण घर पर ही पढ़ाई की, पहली बार वे स्कूल पहुंच रहे हैं तो उन्हें एडजस्ट करने में समय लग रहा है। वहीं बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई और बोर्ड की पढ़ाई में अंतर भी महसूस हो रहा है।

सुभाष नगर निवासी आभा दुबे के पांच साल का बेटा दिव्यांश पहली बार कक्षा पहली की पढ़ाई के लिए स्कूल गया। दो साल से घर पर ही उसे पढ़ा रहे थे। स्कूल में उसे लिखने में दिक्कत आ रही है। दिव्यांश पेंसिल पर सही ग्रिप नहीं पकड़ पा रहा।

महानंदा नगर के अनुपम राजपुरोहित का बेटा कश्यप कक्षा चौथी में है। डेढ़ साल बाद वह स्कूल गया है। स्कूल में वह पढ़ाई के प्रति फोकस नहीं कर पा रहा है। बोर्ड से धीमे लिख रहा है। लिखने में अंगुलियों में दर्द बताता है।

  • बच्चों के लिए यह करें उपाय
  • -लिखने की क्षमता व ग्रिप्स बढ़ाने के लिए बच्चों को पेपर अंगूठे और अंगुलियों के टिप्स से पकड़ कर उसकी पतली पतली स्ट्रिप्स फाड़े।
  • अंगूठे के साथ अलग-अलग अंगुलियों का इस्तेमाल करके छोटा सामान रबड़, पिन, शार्पनर, पेन उठाएं।
  • -कलाई और उंगलियों की एक्सरसाइज करें जैसे उंगलियां फैलाकर खोले।
  • -बच्चों को घर की दिनचर्या के काम में शामिल करें जैसे छोटे छोटे बर्तन जमाना, खिड़कियां टेबल साफ व लहसुन-मटर छीलना, धनिया मेथी तोडऩा जैसे काम करवाएं।

दो साल बाद स्कूल खुलने पर छोटे बच्चों में लिखने और एकाग्रता को लेकर समस्या आ रही है। मेरे पास कुछ अभिभावक बच्चों के पेंसिल या पेन पकडऩे में दर्द होने या सही लिखने की शिकायत भी लेकर आ रहे हैं। बच्चों को इसके लिए हाथों की छोटी एक्सरसाइज कराने की आवश्यकता है। बच्चों को एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल या उनके साथ बैठकर पढ़ाई करना चाहिए।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE