December 12, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 12 दिसंबर 2021 : ग्रहों की शुभ स्थिति से वृष, मिथुन, शत्रुओं से रहें दूर, करें शनिदेव की अराधना




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-रा‍हु वृषभ राशि में हैं। शुक्र, मंगल, केतु वृश्चिक राशि में हैं। बुध धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में और चंद्रमा का प्रवेश मीन राशि में हो चुका है।

राशिफल-
मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान होगा, खर्च को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य भी थोड़ा अनमना सा बना रहेगा जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ा परेशान करने वाली होगी। व्‍यापार कुल मिलाकर सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-आशातीत आर्थिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। प्रेम और व्‍यापार भी भरपूर साथ दे रहा है। संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर हो चुकी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम बना रहेगा। प्रेम की स्थ्‍िाति काफी सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लगने वाला समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। रुके हुए काम चल पड़ेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति भी पहले से बेहतर है। बजरंग बली की अराधना करते रहे।

सिंह-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार फिर भी पहले से ठीक-ठाक है। कोई समस्‍या की बात नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। एक अच्‍छी और सुखद स्थिति आपकी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

तुला-शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग सा समय होगा। विरोधी परास्‍त करने की कोशिश करेंगे लेकिन स्‍वयं परास्‍त होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी होगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय होगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी चलती रहेगी। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम में दूरी हो सकती है। व्‍यापार ठीक चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। सारी स्थितियां सही दिख रही हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-स्थिति सही है। धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। कलह भी हो सकती है। वाणी के कारण कलह हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छी स्थिति में दिख रहा है। पीली वस्‍तु का त्‍याग और दान करें।

मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान में निकटता आएगी। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE