December 08, 2021

Join With Us


ओमीक्रांन की आहट से गुरद्वारा बाबा दीप सिंह : सिख स्टूडेंट्स सेवादारों ने हैल्थ सैक्टर किया मजबूत




श्री गंगानगर | न्यूज़ डेस्क | कोरोना की पहली लहर लॉक डाउन से भी पांच दिन पहले आने वाली परिस्थितियां भांप गुरद्वारा साहिब व फैडरेशन के सेवादारों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी थी। हिंदुस्तान की ये पहली गैर सरकारी संस्था थी जिसने मौत के ख़ौफ़नाक मंज़र के बीच सरकारी हस्पताल के कोरोना वार्डों तक में जाकर सेवा संभाली।

एक करोड़ रुपये की लागत के करीब कन्संट्रेटर व 46 लाख रुपये के आक्सीजन सिलेंडर की रिफलिंग कर तैयारी की शुरू

आक्सीजन के अभाव में लोग दम तोड़ने लगे सरकारों के तुगलकी फरमान जारी हुए कि कोई प्राइवेट संस्था आक्सीजन सिलेंडर नही रख सकती।

तब लूट खसूट का दौर चला।एम्बुलैंस वाले मरीज जयपुर,दिल्ली,बीकानेर ले जाने के 25-25 हज़ार बटोरने लगे। तब लोगों की पीड़ा,वेदना,दर्द न सहते हुए सेवादारों ने सरकार से मत्था लगाया और तुगलकी आदेशों को धत्ता बता डंके की चोट पर कोरोना पीड़ित परिवारों को सिलेण्डर मुहैया कराए।

विश्व मे सेवा का पर्याय बन चुकी हेमकुंट फाउंडेशन पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ट्रकों के ट्रक सेवा भेजनी शुरू की।

अब ओमिक्रान के खतरे की आहट से सेवादारों ने युद्ध स्तर पर सेवा शुरू कर दी है।सेवादारों ने आह्वान किया अवाम से, कि घबराने की जरूरत नही सरकारे अपने स्तर पर तो कर ही रही है |

पर सेवादार गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद, सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन राजस्थान और हेमकुंट फाउंडेशन हमेशा हर मुश्किल घड़ी में आपके साथ रहेगी।आज गुरद्वारा साहिब के प्रधान वीर हरप्रीत सिंह बबलू, बाबा दीप सिंह सेवा समिति के प्रधान सतनाम सिंह लाडा,सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन राजस्थान के प्रधान लवप्रीत सिंह बराड़,गुरप्रीत सिंह सिधू,संदीप सिंह सोना|

कुलविंदर सिंह राजू,गुरप्रीत सिंह मथाडू,आकाश खुराना, देव सिडाना,राजप्रीत सिंह भण्डाल,बलबीर सिंह गुरदेव सिंह बिट्टू,जसवीर सिंह पिंकू व गोपी सरपंच ने सभी आक्सीजन सिलेंडर की रिफलिंग करा, आक्सीजन कन्संट्रेटर की सर्विस,आक्सीजन मास्क,रेगुलेटर,पी पी इ किट,सेनेटाइजर,ग्लब्स व पम्प मशीनों का स्टॉक इकट्ठा कर आने वाली विपत्ति का सामना करने के तैयारियां शुरू की वही गुरु साहिब के आगे इस विपत्ति को भगाने की अरदास भी की|

तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा मुख्य सेवादार गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE