December 08, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 08 दिसंबर 2021 : सूर्य, बुध, मंगल की युति से सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि और चंद्रमा मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

आज का राशिफल-

मेष-कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। बचकर पार करें। पैतृक संपत्ति में कोई विवाद हो सकता है। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों मध्‍यम गति से चल रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। सम्‍मान पर आंच आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं कही जाएगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। नीली वस्‍तु पास रखें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। व्‍यापार और नौकरी में विवाद संभव है। प्रेम की स्थिति ठीक है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन एक नहीं चल पाएगी। दबदबा आपका बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-मन परेशान रहेगा। भ्रमित रहेंगे। अवसाद सा फील करेंगे। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में परेशानी या तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी परेशानी होगी। मां की सेहत पर ध्‍यान दें। आपको भी स्‍वास्‍थ्‍य में समस्‍या हो सकती है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। नीली वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के साथ से आगे बढ़ेंगे। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। भाइयों-मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की काफी अच्‍छी स्थिति रहेगी। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

धनु-आर्थिक हानि का संकेत है। कुटुम्‍बीजनों को लेकर मन परेशान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। नेत्र या मुख रोग की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार आपका ठीक चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें। नीली वस्‍तु का त्‍याग करें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य और ऊर्जा का स्‍तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य से भी थोड़ी परेशानी रहेगी। आर्थिक मामले ठीक रहेंगे। व्‍यापारिक और प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मन परेशान रहेगा। संतान और प्रेम भी बहुत अच्‍छी स्थिति में नहीं है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE