December 07, 2021

Join With Us


पाखंडी साध सुजमुनि कांड : जांबांज योद्धा भाई निर्मल सिंह की बेटी की शादी सम्पन्न




श्रीगंगानगर । न्यूज़ डेस्क । दमदमी टकसाल सहित देश विदेश से सिख जत्थेबंदियाँ व मरजीवड़े हुए शामिल पंथक सेवायों के लिए दमदमी टकसाल ने भाई निर्मल सिंह खरलियाँ,बीबी हरमीत कौर खालसा गोलूवाला,बाबा नगेन्द्र सिंह सैहणा व भाई तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को किया सम्मानित|

गुरद्वारा मेहताबगढ साहिब गोलूवाला आज सुबह से गुरद्वारा साहिब में सिख जत्थेबंदियों का आना शुरू हो चुका था।जत्थे के जत्थे वाहिगुरू का खालसा वाहिगुरू जी की फतिह के जैकारे गुंजायमान कर खुशी सांझी कर रहे थे। आज कौमी परवाने भाई निर्मल सिंह खरलियाँ की बेटी की शादी थी।सभी के मन मे उमंग और उत्साह था आखिर पंथ के लिए जान की बाज़ी लगाने वाले यौद्धे का परिवार था।सो सभी भाग भाग सेवा सम्भाल रहे थे।

छोटी बहन बीबी हरमीत कौर खालसा व बाबा नगेन्द्र सिंह हर व्यवस्था देख रहे थे। मुख्य द्वार पर सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन राजस्थान व एक नूर खालसा फौज के जुझारू वीर आने वाली हर जत्थेबंदी व मुख्य सज्जनों का स्वागत कर रहे थे। सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी खालसा जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब व पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह रोडे ने विशेष तौर पर सुभागी जोड़ी के लिए बधाई संदेश भेजा|

पंथक जत्थेबंदियों की और से दमदमी टकसाल के मुखी संत बाबा हरनाम सिंह खालसा भिंडरावाला की तरफ से टकसाल के राजस्थान इंचार्ज भाई सुखदेव सिंह , सिंह साहिब भाई अमरीक सिंह जी अजनाला,भाई अमरजीत सिंह चहेडू, भाई सुखविंदर सिंह जी प्रधान गुरु ग्रँथ साहिब सत्कार सभा हरियाणा,बाबा जोगा सिंह जी कार सेवा तरनतारन,शहीद भाई हरमिंदर सिंह डबवाली के पिता बापू महेंद्र सिंह |

शहीद भाई सतनाम सिंह के भाई भाई वचित्र सिंह जी,भाई हरजीत सिंह मेटा, भाई चरनजीत सिंह फगवाड़ा,भाई चरनजीत सिंह फगवाड़ा,जसप्रीत सिंह खजुरला हवेली,खालसा सेवा सोसायटी टोरंटो कनेडा की तरफ से भाई किरपाल सिंह,भाई गुरसेवक सिंह धूरकोट सुरजमुनि कांड,बाबा गगनदीप सिंह, भाई गुरनवीन सिंह,बाबा सुरिंदर सिंह,भाई चरनजीत सिंह गुरमत सिद्धान्त प्रचारक संत समाज राजस्थान,एक नूर खालसा फौज के शिवचरण सिंह बुगलेयांवाली,बाबू सिंह मोरजंड,भाई गुरजीत सिंह मोरजंड,स्वर्ण सिंह फौजी,चरनजीत सिंह|

पदमपुर,निहाल सिंह करनपुर,सतनाम सिंह 35 बी बी,गोरा सिंह मानकसर,डॉक्टर परमजीत सिंह,बलकरण सिंह करणी, जरनैल सिंह,चतर सिंह, सरदार मोहिंदर सिंह चट्ठा, भाई जगजीत सिंह 39 आर बी, गुरवीर सिंह बराड़ 12 जी,निरंजन सिंह सिधू 12 जी,सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन राजस्थान के प्रधान भाई लवप्रीत सिंह बराड़, वीर गुरप्रीत सिंह सिधू,भाई संदीप सिंह सोना,भाई कुलविंदर सिंह राजू सहित अनेकों जत्थेबंदियों ने सुभागी जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE