भोपाल | न्यूज़ डेस्क | शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीच सड़क पर स्कूटी पर बैठकर महिला के सामने अश्लील हरकत की | युवक कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था | घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है | पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है | हरकत को देख महिला जब आरोपी युवक को पकड़ने के लिए घर से बाहर निकली तो आरोपी अपनी टू व्हीलर से फरार हो गया | पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अंगों को प्रदर्शन करने की धारा में एफआईआर दर्ज की है |
सीएसपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर के सामने टू व्हीलर से आए एक युवक ने अश्लील हरकत की | वह घर के सामने टू व्हीलर पर बैठा हुआ था और लगातार अश्लील हरकत कर रहा था | घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई | इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की |
ये घटना जिस इलाके की है वो पुराने भोपाल का व्यस्ततम इलाका है | लगातार उस सड़क पर भारी आवाजाही रहती है | लेकिन उस युवक को किसी का डर या शर्म लिहाज नहीं थी | उसके आसपास से लगातार वाहन गुजर रहे थे | आरोपी कई दिन से महिला के पीछे पड़ा हुआ था | नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि पुलिस टू व्हीलर पर सवार आरोपी की तलाश कर रही है | उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा | आरोपी को लेकर कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं |
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी लगातार महिला के घर के सामने खड़ा हो रहा था | वह महिला के पीछे पड़ा हुआ था | महिला उसे नहीं पहचानती है | महिला ने अपने बयान में भी पुलिस को यही बात बताई है | पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है |