December 05, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 05 दिसंबर 2021 : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 5 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल|

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। आलस्य की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्‍यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

कर्क राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ की प्राप्‍त‍ि होगी।

सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी सम्‍पत्‍ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

कन्या राशि- कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान को कष्‍ट रहेगा। महत्‍वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

तुला राशि- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों के विस्तार में खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद या झगड़ों से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आलस्य अधिक भी हो सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाइयों से व‍िवाद की स्‍थि‍त‍ि बन सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्यों की अध‍िकता रहेगी।

मीन राशि- पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मनमुटाव की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है। मानस‍िक शांति के ल‍िए प्रयास करें। रुके हुए काम बनेंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE