March 22, 2021

Join With Us


एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन : छात्र छात्राओं ने श्रमदान एवं जागरूकता अभियान चलाया




बैहर | अभिजीत तिवारी | शासकीय मॉडल स्कूल बैहर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर समीपस्थ गोद ग्राम कटंगी में आयोजित किया गया। विशेष शिविर में विद्यालय के 21 छात्राएं एवं 15 छात्रों ने भाग लिया यह जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुनिल कुमार खोब्रागड़े ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कार्यक्रम समन्वयक प्रो डॉ मरठे के आदेशानुसार जिला संगठन प्रो सिरामे के मार्गदर्शन में स्थानीय एसडीएम गुरुप्रसाद से प्राप्त अनुमति पश्चात शासन की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एनएसएस का विशेष शिविर ग्राम कटंगी में लगाया गया था।

इस शिविर में शिविरार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर ग्राम वासियों से संपर्क कर कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय एवं टीकाकरण, बाल संरक्षण, मतदाता जागरूकता एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम के नाले में बोरी बंधान, हैंडपंप और कुओं के पास सोखपिट का निर्माण, शिविर स्थल की साफ-सफाई आदि कार्य कर ग्राम के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

शिविर के समापन कार्यक्रम में पुलिस थाना बैहर की महिला सब इंस्पेक्टर श्रीमती फुलकली तिलगाम, ग्राम पंचायत कटंगी के प्रधान ब्रजलाल मेरावी, प्रधान पाठक एलपी सोनी, चाइल्ड लाइन बालाघाट के श्री प्रिंस, विजय गजभिये, मॉडल स्कूल के शिक्षक विवेक खटोले एवं स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE