श्रीगंगानगर । न्यूज़ डेस्क | रोजाना शाम को आनन्दमयी गुरबाणी कथा कीर्तन से रूहानियत का सैलाब उमड़ने लगा
गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद श्री गंगा नगर में गुरुतेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व की खुशी में पिछले दो दिन से आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है।
रात्रि दीवान में दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सुरिंदर सिंह जी ने जब गुरबाणी कीर्तन की स्वर लहरियां बिखेरी तो संगत आनन्द विभोर हो उठी यूं लगा जैसे दरबार साहिब की परिक्रमा में बैठ सचखंड का आनन्द ले रहे हो।
भुच्चो साहिब से आये रागी भाई मनबीर सिंह ने जब बुलंद आवाज़ में कीर्तन शुरू किया तो जैसे सब को कील कर ही रख दिया।हर तरफ सेवा और सिमरन का माहौल बना हुआ है।
आज ज्ञानी पिंदर पाल सिंह जी के आगमन पर सिर्फ गंगा नगर शहर ही नही बल्कि आस पास की मंडियों,हनुमानगढ़ व पंजाब से भी बड़ी तादाद में संगत पहुंचेगी।जिसके तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है