नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रविवार रात एक अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई | मृतक की शिनाख्त सिराज (29) के रूप में हुई | देर रात को सिराज का शव वजीराबाद के एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ | सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा |
अमर उजाला की खबर के अनुसार, सिराज पिछले काफी समय से भारत में ही रहकर कारोबार रहा था | रविवार को वह परिवार के साथ अपने रिश्तेदार से मिलने वजीराबाद आया था | शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को पारिवारिक कलह की वजह से अंजाम दिया गया | कुछ आरोपियों की पहचान करने की बात की जा रही है और पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है |
कपड़ों का कारोबार करता था | पुलिस के मुताबिक, सिराज परिवार के साथ गली-कासिमजान, बल्लीमारान, पुरानी दिल्ली में रहता था, इसके परिवार में पत्नी फारिया के अलावा तीन बच्चे हैं | पिछले करीब 13 सालों से वह भारत में रहकर कपड़ों का कारोबार कर रहा था | सिराज का भाई शेर मोहम्मद भी बल्लीमारान इलाके में ही रहता है | उसने पुलिस को बताया कि सिराज की पत्नी फारिया का चचेरा भाई मोहम्मद आगा वजीराबाद में रहता है |
रविवार को परिवार उसके घर गया था | सिराह को अपने निकाह नामा का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करवाना था | वजीराबाद में ही वह अपने एक जानकार नईम की दुकान पर निकाहनामा लेकर चला गया | इसके बाद वह वापस नहीं आया | परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो सिराज का मोबाइल बंद मिला | इसके बाद उसकी तलाश की गई |
प्लाट में मिली लाश देर रात को नईम की दुकान के पास ही गली नंबर-9 के एक खाली प्लॉट में सिराज खून से लथपथ पड़ा था | पुलिस को सूचना दी गई | उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया | जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिराज को गोली मारी गई थी | वारदात के समय सिराज का एक जानकार युवक उसके साथ था, फरार है | पुलिस उसकी तलाश कर रही है |