मुंबई | न्यूज़ डेस्क | टेक्सस के रहने वाले 41 साल के क्रिस्टफर कॉलिन्स और उनकी पत्नी युआन हुआ लिआंग ने हाल ही में अपने-अपने नाम पर 1.4 करोड़ रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी | मगर पॉलिसी साइन करने के 2 दिन के अंदर ही पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई | पत्नी की मौत का सबसे पहले शक गया पति क्रिस्टफर पर जो बार-बार पुलिस को ये बताने पर तुला हुआ था कि पत्नी की हत्या घर में घुसे कुछ चोरों ने की है | पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है |
आपने कई ऐसी फिल्में देखी होंगी जिनमें पति या पत्नी अपना बीमा करवाते हैं और नॉमिनी के तौर पर अपने पार्टनर का नाम दे देते हैं | फिर पैसों की लालच में पार्टनर इस हद तक गिर जाता है कि वो अपने जीवनसाथी की हत्या कर पैसे हड़प लेता है | यूं तो ये सिर्फ एक फिल्मी कहानी है जो कई हिन्दी फिल्मों की थीम बन चुकी है मगर हाल ही में एक ऐसी ही घटना असल जिंदगी में भी हो गई है | अमेरिका में रहने वाले एक कपल ने हाल ही में अपना इंश्योरेंस करवाया था | पत्नी के रुपये हड़पने के लिए पति ने उसकी हत्या कर दी |
टेक्सस के रहने वाले 41 साल के क्रिस्टफर कॉलिन्स और उनकी पत्नी युआन हुआ लिआंग ने हाल ही में अपने-अपने नाम पर 1.4 करोड़ रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी | मगर पॉलिसी साइन करने के 2 दिन के अंदर ही पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई | पत्नी की मौत का सबसे पहले शक गया पति क्रिस्टफर पर जो बार-बार पुलिस को ये बताने पर तुला हुआ था कि पत्नी की हत्या घर में घुसे कुछ चोरों ने की है |
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने अपने बयान में बताया कि वो एक दिन जिम गया था तब उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि घर में कोई घुस आया है | क्रिस्टफर का दावा है कि उसने एक पुरुष की आवाज भी सुनी | उसने तुरंत पुलिस को फोन किया मगर एमर्जेंसी नंबर की जगह उसने सामान्य कॉल ही किया था |
तब क्रिस्टफर ने पुलिस को सारी बात बताई और घर जाकर जांच करने के लिए कहा | जब पुलिस युआन को देखने घर गई तो उन्होंने उसे मृत पाया | जैसे ही क्रिस्टफर घर पहुंचा तो उसने पत्नी की लाश देखी और बैग फेंक कर लाश के पास भागा | पुलिस की जानकारी के अनुसार घर तोड़कर किसी के अंदर घुसने के कोई सुराग नहीं मिले हैं | घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था |
पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | कोर्ट में वकील ने दावा किया है कि क्रिस्टफर ने लिआंग को सीधे सिर में गोली मारी | दावे के अनुसार ये पूरा मामला इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे हड़पने का है क्योंकि अंत में वो पैसे पति को ही मिलने वाले थे | जिस दिन युआन की लाश बरामद हुई उस दिन पड़ोसियों ने पति-पत्नी के बीच झगड़ा होते हुए भी सुना था | रिपोर्ट्स की मानें तो महिला की हत्या 22 या 25 कैलिबर की गोली से हुई है और पति की जांच के दौरान 22 कैलिबर गोली का खोखा उसकी जेब से मिला था | शख्स को 1 करोड़ रुपये के बॉन्ड पर गिरफ्तार किया गया है |