November 29, 2021

Join With Us


शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म , रास्ते में छोड़कर फरार : आरोपी को किया गिरफ्तार




बिलासपुर | न्यूज़ डेस्क | प्यार के आड़ में मासूम जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले अनेकों मामले हमारे सामने आ चुके हैं | लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसी घटना घटी, जिसकी कहानी किसी फिल्मी प्लॉट सी लग रही है | छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक करीब 3 साल तक युवती के चक्कर लगाता रहा | वो उससे सच्चा प्यार करने का दावा कर रहा था | इसके बाद युवती के हामी भरते हुए उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फरार हो गया |

इतना ही नहीं जब परिजनों ने युवती को अपनाने से मना कर दिया तो वो उसे बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ | बताया जा रहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है | पीड़िता ने पूरे मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाई है | वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

आरोपी युवक का नाम नीतीश सिदार है और वो कटौद ग्राम का रहने वाला है | युवती नीतीश से दो-तीन साल पहले मिली थी | आरोपी तब से ही उसके पीछे पड़ा हुआ था और कहता था की वो उससे बहुत प्यार करता है | साथ वो उससे शादी भी करना चाहता है | युवक के बार-बार प्यार करने की बात सुनकर युवती उसके झांसे में आ गई | दोनों रिश्ते में आ गए और एक दिन युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया | फिर अपने घर ले जाने की बात कहकर वो युवती को उसके घर भगा लाया |

आरोप है कि ग्राम कटौद पहुंचने से पहले युवती को एक बगीचा में ले गया और वहां दुष्कर्म किया | नीतीश ने रातभर युवती को वहीं रखा | जब अगले दिन आरोपी युवक उसे लेकर अपने घर पहुंचा तो घरवालों ने दोनों की शादी से मना कर दिया | परिवार के इस व्यवहार के बाद नीतीश युवती को छोड़कर भाग गया |

शिकायत के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है | करीब 20 घंटे की तलाश के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया | पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है | पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE