November 29, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 29 नवंबर : इन राशियों का चमकेगा कारोबार, वृषभ व कुंभ भावुक होकर न लें कोई फैसला, मेष के लिए डिस्‍टर्बिंग दिन




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति - राहु वृषभ राशि में बने हुए हैं। चंद्रमा, कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल अभी भी तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में बने हुए हैं। शुक्र अभी भी धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं, स्‍वग्रही। गुरु, कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष - डिस्‍टर्बिंग दिन है। मन परेशान रहेगा लेकिन शत्रुओं पर विजय पाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति ध्‍यान देने योग्‍य है। व्‍यापारिक स्थिति बहुत अच्‍छी दिख रही है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। गणेश जी की अराधना करें।

मिथुन - भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य काफी बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। घरेलू कलह से बचें। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक लाभ होगा। यदि व्‍यवसायिक स्‍तर पर कुछ शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दें। अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थ्‍िाति भी काफी अच्‍छी है। बस क्रोध बरकरार है। इस पर ध्‍यान रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह - कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोत्‍तरी होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति भी काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या - सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। पराक्रमी बने हुए हैं। राजसत्‍ता पक्ष का सहयोग है। प्रेम में नयापन होगा। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से बहुत अच्‍छा समय है। अच्‍छी स्थिति कही जाएगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला - मन चिंतित रहेगा। चीजों को और बढ़ा-चढ़ाकर चिंतित हो जाएंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी सही है। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। गणेश जी की वंदना करते रहें।

वृश्चिक - आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार, संतान सब बहुत बढ़िया है। हरी वस्‍तु का दान करते रहें और अच्‍छा होगा।

धनु - राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर - भाग्‍यवश कुछ काम सुधरेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें धीरे-धीरे सुधरेंगे और बहुत अच्‍छी हो जाएंगी। प्रेम की स्थिति भी थोड़ी दूरी के साथ अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। ऐसे तो विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय होगा। लिखने-पढ़ने की कुछ शुरुआत करना चाहते हैं तो अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय आपका सही चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन - भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। बस रक्‍तचाप पर ध्‍यान दें। संतान, प्रेम सहित अन्‍य सारी व्‍यवस्‍थाएं ठीक चल रही हैं। कलह से बचें। बाकी सारी चीजें ठीक चल रही हैं। हरी वस्‍तु का त्‍याग करें। किसी को दान दें। हरा चारा मवेशी को खिलाना आपके लिए अच्‍छा होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE