हरियाणा | न्यूज़ डेस्क | हरियाणा के सोनीपत जिले में हत्या की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं | ताजा मामला खरखोदा के गांव खांडा से सामने आया है | जहां एक 35 वर्षीय युवक का तेजधार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्याकर दी गई है | आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप कर वारदात की जांच शुरू कर दी है |
बता दें कि सोनीपत जिले के खांडा निवासी सतपाल ढोल बजाने का काम करता था | घरवालों ने बताया कि सतपाल ने शराब का सेवन किया हुआ था | रात को रिंकू नामक शख्स उसे खेतों की तरफ लेकर चला गया | सुबह उसका शव गांव में सिलाने वाले रोड के पास पाया गया | ग्रमीणों ने सूचना पुलिस को दी | मौके पर जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो शव को तेजधार हथियारों के निशान थे |
प्रथम जांच में सामने आया कि इस हत्या की इस वारदात को किसी तेजधार हथियार से हमला कर अंजाम दिया गया है | हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला मौके से फरार है | फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है | पुलिस जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि वारदात को किसी तेजधार हथियार से अंजाम दिया गया | फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
वहीं सतपाल के परिजनों ने बताया कि सतपाल को शुक्रवार रात को करीब आठ बजे उसके चचेरे भाई के साले दरियापुर, दिल्ली का रिंकू घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था | इसके बाद वापस नहीं लौटा | शनिवार सुबह उसका शव मिला है |