November 26, 2021

Join With Us


न्यूड फोटोशूट आसान नहीं, शूट में क्या-क्या होता : एक मॉडल ने सुनाई आपबीती




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | मैगजीन में छपी मॉडल्स का न्यूड या टॉपलेस फोटो सभी को लुभाती हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं इन फोटोशूट के दौरान मॉडल्स को कितने दिक्कतें होती हैं| कई बार तो वह अपना कांफिडेंस भी खो देती हैं|

हाल ही में डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और सनी लियोनी ने न्यूड फोटोशूट कराया है, जो कि सुर्ख़ियों में हैं| इस बीच एक मॉडल ने न्यूड फोटो शूट के दौरान होने वाली एक्सपीरियंस को साझा किया है|

कथित मॉडल ने बताया कि 10 साल वह एक मैगजीन में काम करती थी| उसी मैगजीन की एडिटर 30 साल की उम्र के करीब की महिलाओं का फोटोशूट और स्टोरी करना चाहती थी, जो अपनी त्वचा और फिगर को लेकर बिल्कुल बेफिक्र थीं| मुझसे भी इसके लिए पूछा गया तो मैंने हाँ कह दिया| क्योंकि ‘मेरी हेल्थ अच्छी थी, मैं फिट और स्ट्रॉन्ग थी और मेरी कमर भी पतली थी| ’

इसके बाद जो फोटोशूट हुआ, उसने मेरा अपने शरीर को लेकर आत्मविश्वास पूरी तरह से खत्म कर दिया| क्योंकि फोटोशूट के दौरान में न्यूड खड़ी थी| सभी मेरी बॉडी को ऊपर से नीचे तक घूर रहे थे| आपस में बातें कर रहीं थी कि मेरी कमर यहां से कुछ ज्यादा पतली है और मेरे कुछ बॉडी पार्ट्स शेप में नहीं हैं|

इसलिए क्या बताया है क्या छुपाना है| इतना ही नहीं मेरे बॉडी पार्ट्स की तरफ इशारा कर हंस रही थी| हालांकि मेरी आर्ट डायरेक्टर और फोटोग्राफर महिलाएं थी| लेकिन उस समय मैं टूट सी गई थी| आज भी उनके कमेंट्स मेरे कानों में गूंजते हैं|

आज 10 साल बाद भी मेरा अपनी बॉडी को लेकर कांफिडेंस वापिस नहीं आ पाया है| यह पूरी तरह से खत्म हो चुका है. उस फोटोशूट को मैं अपनी सबसे बड़ी भूल मानती हूं|

साथ ही मॉडल ने कहा कि ऐसे फोटोशूट में सभी मॉडल को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है| शर्मिंदगी सहनी पड़ती है| एक कमरे में सभी आपकी न्यूड बॉडी को देखते हैं. यह सबकुछ आसान नहीं हैं| लेकिन देखने वालों को लगता है, ऐसी फोटो बड़ी आसानी से शूट हो जाती हैं|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE