November 26, 2021

Join With Us


हत्या के फरार आरोपी मंगल यादव को महज चंद घंटो में किया गिरफ्तार : जानिए पूरा मामला




राजनांदगांव | केजन साहू | जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर की गई सतत त्वरित कार्यवाही के दिशा निर्देश पर निरीक्षक अब्दुल समीर थाना प्रभारी बोरतलाव द्वारा संगीन अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आज दिनांक 25/11/2021 को प्रार्थिया संतुरा बाई निवासी पीपरखारकला थाना बोरतलाव द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की इसका पति बाल किशन वर्मा जो स्वयं का बकरी चराने, पालने का काम करता था।

करीबन 15 दिवस पूर्व गांव के ही मंगल यादव को 03 बकरीया 9000 रू0 में बेचा था। जिसका कोई पैसा नही मिला था | पूरे रूपये लेना बाकी था। इसलिये दिनांक 24/11/2021 को इसके पति बाल किशन वर्मा द्वारा शाम 05/00 बजे के करीब अपने घर से पैसे लेने मंगल यादव के पास जा रहा हूँ | कहकर घर से निकला एवं रात भर घर वापस नही आने एवं रात में बहुत इंतजार करने के बाद सुबह करीब 07:00 बजे गांव के लोगो से पता चला कि मंगल यादव के घर तुम्हारे पति बाल किशन वर्मा का लाश पड़ा है | जिसे मंगल यादव ने पैसे लेनदेन की बात को लेकर ही प्रार्थिया के पति बालकिशन वर्मा पिता मेहरबान वर्मा उम्र 48 साल निवासी पीपरखारकला थाना बोरतलाव को टंगिया से मारकर हत्या कर दिया।

रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना कार्यवाही के दौरान पता चला कि घटना कर रात्रि में मंगल यादव हत्या कर खून से सने कपडे में ही घर/गांव से भाग गया है | जिसे घर से निकलते और भागते समय कुछ लोग देखे है तत्काल फरार आरोपी की पतासाजी करते हुए महज चंद घंटो में फरार आरोपी मंगल यादव पिता स्व० कवल यादव उम्र 49 साल साकिन ग्राम पीपरखारकला थाना बोरतलाव जिला राजनांदगांव छ0ग0 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबुल करने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए |

आरोपी को दिनांक 25/11/2021 को 14:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपी मंगल यादव इससे पूर्व भी वर्ष 2015 में एक अन्य अपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है। थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा उक्त हत्या के मामले में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कार्यवाही करते हुए महज चंद घंटो में घटना कारित कर फरार आरोपी मंगल यादव की गिरफ्तारी की गई ।

जिसमें थाना प्रभारी अब्दुल समीर के मार्गदर्शन में धुरवाराम नागवंशी, प्र0आर ताज खान, राजेश सिंह, तरूण नायक, आरक्षक रविन्द्र दीवान, मनीष सोनकर, युगेन्द्र देशमुख, थलेश देशमुख, देवसिंग जगत, गुलशन कंवर आदि अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE