November 26, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 26 नवंबर : आज का दिन इन राशियों के लिए शुभ, वापस मिलेगा रुका हुआ धन




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति- राहु वृषभ, चंद्रमा कर्क राशि में हैं। मंगल तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल

मेष-स्थिति में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि, स्‍वास्‍थ्‍य पहले से अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति में सुधार की ओर है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ-सकारात्‍मक उर्जा बढ़ेगी आपके अंदर। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। अपनों के सहयोग से व्‍यवसायिक महत्‍वाकांक्षा की पूर्ति हो रही है। व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान अच्‍छी स्थिति में चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मिथुन-कुटुम्‍बीजनों, धन में वृद्धि, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति है। निवेश से अभी बचें। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कर्क-जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। सामाजिक कद बढ़ रहा है। समाज में सराहे जा रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की भी स्थिति अच्‍छी चल रही है। बस सरकारी तंत्र से थोड़ा बचकर रहें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। मानसिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं रहेगी। उद्ग्निता के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कन्‍या-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम अच्‍छा है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।

तुला-व्‍यापारिक लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय, स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार में अच्‍छी स्थ्‍िाति है लेकिन उर्जा की थोड़ी कमी बनी रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-बचकर पार करें। जोखिम बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति तरक्‍की की ओर हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करें।

मकर-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। प्रेम की मुलाकात और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। व्‍यापार और प्रेम काफी बेहतर है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

मीन-बुद्ध‍िमानी से निर्णय लेंगे। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार बहत अच्‍छा दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE