November 25, 2021

Join With Us


साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा : ग्रहण से जुड़ी खास बातें, पढ़िए




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ घटना माना जाता है।

ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व भी है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो यह सूर्य ग्रहण की घटना होती है। जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें-

सूर्य ग्रहण का समय-

सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। खग्रास दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर प्रारंभ होगा। सूर्य ग्रहण का मध्यकाल दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। खग्रास दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा।

किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव-

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। जिसके कारण इस राशि वालों के लिए यह घटना बेहद खास मानी जात रही है। इसके अलावा ग्रहण का असर अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र पर सबसे ज्यादा रहेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण-

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का भारत में असर न के बराबर होगा। इसे केवल ऑस्ट्रेलिया व अफ्रीका के दक्षिणी क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इसे नाम्बिया, प्रशांत, अटलांटिका, हिंद महासागर और अंटाकर्टिका क्षेत्र में भी देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल-

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE