November 22, 2021

Join With Us


व्यापारी को आते थे धमकी भरे कॉल : 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो सौ गोलियां मरूंगा




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश के गुर्गे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है, जो जेल से ही व्यापारियों को धमकाते थे और रंगदारी वसूलने का काम करते थे | गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का राइट हैंड हिम्मत उर्फ़ चीकू को पुलिस ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया |

दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश के गुर्गे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है, जो जेल से ही व्यापारियों को धमकाते थे और रंगदारी वसूलने का काम करते थे | दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले एक व्यापारी को 8 अप्रैल को वाट्सएप पर एक शख्स ने कॉल किया और 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी | कॉल करने वाले शख्स ने व्यापारी को धमकी भी दी कि अगर 1 करोड़ रुपए नहीं दिए गए, तो वो व्यापारी को सौ गोलियां मरेगा |

इसके बाद से व्यापारी के पास धमकी भरे कॉल लगातार आते रहे | लेकिन व्यापारी इन कॉल को नजरअंदाज करता रहा. एक दिन, व्यापारी के घर 3 से 4 बदमाश पहुंच गए और ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी | घर में गोली बारी की घटना से व्यापारी काफी डर गया | और उसने 23 अगस्त को पुलिस से इस मामले की शिकायत की |

तिहाड़ जेल से जुड़े थे फोन के तार 

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और वाट्सएप पर आने वाले धमकी भरे फोन नंबर को खंगालना शुरू किया गया | फोन कॉल एक वर्चुअल नंबर से किया गए थे, लिहाजा दिल्ली पुलिस ने वाट्सएप से डिटेल मांगी | मामले की तह तक पहुंचने के लिए, तकनीक का सहारा लिया गया, मुखबिरों के जरिए जानकारी जुटाई गई और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए |

फोन नंबर की जांच करते-करते दिल्ली पुलिस, तिहाड़ जेल पहुंच गई | दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर 8 में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का राइट हैंड हिम्मत उर्फ़ चीकू | चीकू बंद था, जो जेल से ही धमकियां दे रहा था | पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, साथ ही उसकी सेल से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया |

आपको बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया क्राइम की दुनिया का जाना-माना नाम है | ये वही गैंगस्टर है जिसने मंडोली जेल में रहते हु, हाल ही में रोहिणी कोर्ट मेंमें अपने दो शूटर भेजकर कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को भरी अदालत में मरवा दिया था | अब इसी टिल्लू के गुर्गे जेल में रह कर दिल्ली के व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे थे |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE