November 21, 2021

Join With Us


चिंता होगी दूर और बदलेगा नजरिया : तनाव को कंट्रोल करने के लिए ये आसान तरीका




न्यूज़ डेस्क | शायद आपको इस बात का भान नहीं कि हमेशा तनाव में रहने से हमारे शरीर की कोशिकाओं को कभी आराम नहीं मिलता। जब हम बहुत अधिक चिंतित होते हैं, तो हम कभी भी वर्तमान क्षण का आनंद नहीं ले पाते। ऐसे में जरूरी है तनाव को मैनेज करना।

अपने दिन की शुरुआत इस इरादे से करें कि आप अपने हर काम में धैर्य रखेंगे। इससे तनाव और भय कम होगा। दिन के दौरान, अपने आप को याद दिलाएं कि शांति आपके जीवन की गुणवत्ता, सेहत, करियर, आपके रिश्ते को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इन शब्दों को दोहराएं, ‘मैं शांत हूं, सब कुछ नियंत्रण में है।’

कोई भी काम करने से पहले सोचने की कला का अभ्यास करें। सोचें, कल्पना करें, फिर बोलें या करें। यह तनाव को कम करने में मदद करता है। बहुत जल्दी प्रतिक्रिया करने में गलतियां भी हो सकती हैं। सकारात्मक प्रतिक्रिया करना सीखने का एक शक्तिशाली तरीका है कुछ गहरी सांसें लेना। अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें, जब तक कि आप महसूस न करें कि आपकी चिंता कम हो रही है। जैसे-जैसे आपकी सांस धीमी होती है, आप पल भर में अधिक तनावमुक्त हो जाते हैं।

तनाव और चिंता को कम करने के लिए सबसे अच्छी प्रतिक्रिया प्रेम है। जब भी बोलें या कोई काम करें, तो उसे प्यार से कहें और करें। यदि आप प्यार से जवाब देते हैं, तो आप अपनी खुद की ऊर्जा को बढ़ाएंगे व आपके आसपास के अधिकांश लोग आपके हावभाव की सराहना करेंगे। प्रेम आपको अधिक दयालु और शांतिपूर्ण बनाता है। इससे आप अधिक मित्र बनाएंगे। प्यार आपकी आत्मा को मजबूत करता है और आपके दिमाग को सशक्त बनाता है व सकारात्मक रहने में मदद करता है।

अपनी शब्दावली से नकारात्मक शब्दों को हटा दें और उन्हें मीठे और सकारात्मक शब्दों से बदलें। याद रखें आपके द्वारा बोले गए शब्द आपके मन में विचार बन जाते हैं और आपके व्यवहार को संचालित करने लगते हैं। इसलिए हमेशा मीठा और कोमल बोलें। यह आपके विचारों को शुद्ध और आपकी ऊर्जा को और अधिक मजबूत रखने में मदद करेगा।

हमेशा उन सभी अच्छी चीजों के बारे में सोचें और बात करें, जो आपने अपने जीवन में अनुभव किए हैं। अपने दिन की शुरुआत कृतज्ञता के साथ करें। जो लोग कृतज्ञ होते हैं, वे हमेशा खुश और शांतिपूर्ण रहते हैं। हर सुबह इस विचार के साथ उठें, ‘मैं अपने जीवन और इस दिन के लिए भाग्यशाली हूं।

ब्रह्मांड को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दें- ‘मैं अपनी चिंताएं, शंकाएं आदि को आपको सौंप देता हूं और मैं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपका मार्गदर्शन चाहता हूं।’ जब भी लगे कि आप नकारात्मकता से घिर रहे हैं, मानसिक रूप से शब्दों का जाप करना शुरू करें, ‘ब्रह्मांड आपके आशीर्वाद के लिए आपका धन्यवाद, सब कुछ अच्छा होगा।’ तब तक जप करते रहें जब तक आपकी बेचैनी कम न हो जाए।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE