November 20, 2021

Join With Us


महंगे मेकअप हो गए हैं एक्सपायर तो उन्‍हें फेकें नहीं : जानें इस्तेमाल करने के तरीके




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | आप कितने भी महंगे ब्रांड का मेकअप प्रोडक्‍ट यूज करतीं हों लेकिन उन सबकी एक सेल्‍फ लाइफ होती है | एक्‍सपायर हो जाने के बाद आप इनका इस्‍तेमाल नहीं कर सकतीं | अगर एक्‍सपायरी डेट निकल जाने के बाद भी आप इनका इस्‍तेमाल करेंगी तो हो सकता है कि आपके चेहरे पर कई स्किन प्रॉब्‍लम्‍स शुरू हो जाएं |

हमारे साथ कई बार ऐसा होता है कि मेकअप को ज्‍यादा यूज भी नहीं किया और बिना ज्‍यादा प्रयोग के ही ये एक्‍सपायर हो गईं | ऐसे में हमें दिल पर पत्थर रखकर इन्हें फेंकना पड़ता है, पर हम आपको बता दें कि आप इन्‍हें फेंकने की बजाए दुबारा इस्‍तेमाल में ला सकतीं हैं | यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह आप इन मेकअप प्रोडक्‍ट्स को एक्‍सपायर होने के बाद भी अन्‍य तरीके से प्रयोग में ला सकतीं हैं |

1.लिपस्टिक

आप अपनी फेवरेट लिपस्टिक को फेंकने के बदले इससे एक प्‍यारा सा टिंटेड लिप बाम बना सकती हैं | इसके लिए पहले आप अपनी लिपस्टिक को एक छोटी सी कटोरी में निकालें और कटोरी को गर्म पानी में कुछ देर रखें | ऐसा करने से लिपस्टिक मेल्‍ट हो जाएगी और इसके सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे | अब इसे अपनी वैसलीन या पेट्रोलियम जेली के साथ मिक्स कर दें | इसे एक छोटी सी डिबिया में डालकर फ्रिज में रखें | आपके फेवरेट कलर का लिप बाम तैयार है |

2.लिप बाम

पुराने लिप बाम का उपयोग आप अपने नाखूनों के आस पास की ड्राई स्किन को नॉरिश करने के लिए कर सकती हैं | इसके अलावा अपनी एड़ियों को सॉफ्ट बनाने में भी इसका इस्‍तेमाल आप कर सकतीं हैं | आप अपने पुराने लिप बाम से अपने जूतों को चमकाने के काम भी ला सकतीं हैं | यही नहीं, अगर पैंट की जिप खराब हो तो उस पर लगाकर आप जिप को ठीक करने में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं|

3.आईशैडो

आम तौर पर आईशैडो की उम्र एक से ढेड साल ही होती है | ऐसे में आप अपने एक्सपायर्ड आईशैडो को नेलपॉलिश में डालकर नया शेड बना सकती हैं और इसे इस्तेमाल कर सकती हैं | आप इसे बनाने के लिए एक क्लीयर नेलपॉलिश लें और इसमें आईशैडो के पिगमेंट को डालकर अच्‍छी तरह से मिक्स करें | आप इसका इस्तेमाल कभी भी करें |

4.मस्कारा

आमतौर पर मस्‍कारा 6 से 8 महीने के अंदर इस्‍तेमाल कर लेना चाहिए क्योंकि यह जल्‍दी ही एक्सपायर हो जाता है | लेकिन एक्सपायर होने के बाद आप इसे फेंकें नहीं | इनका कई कामों में आप इस्तेमाल कर सकती हैं | आपके आईब्रो अगर ग्रे हो रहे हों तो उन्‍हें कलर करने में मस्कारे का उपयोग करें | यही नहीं, आप इससे अपने लिप को एक्‍सफोलिएट भी कर सकती हैं | इसके लिए इसमें नैचुरल ऑयल मिक्स कर लें और फिर लिप्‍स को स्क्रब करें | आपकी लिप्‍स स्मूद हो जाएगी |

5.फेस ऑयल

फेस ऑयल बाजार में बहुत ही महंगी आती है | अगर आपके पास भी कोई फेस ऑयल है जो एक्‍सपायर हो चुकी है तो इसे आप बॉडी केयर के लिए कर सकती हैं | आप इसमें चीनी मिलाकर बॉडी स्‍क्रबर की तरह यूज में ला सकतीं हैं |

6.स्किन टोनर

स्किन टोनर एल्‍कोहल और कैमिकल बेस्‍ड होता है जिसका इस्तेमाल एक्सपायर होने के बाद बिल्कुल नहीं करना चाहिए | ऐसे में आप अपने पुराने टोनर से शीशा, ग्लास या फिर मोबाइल स्क्रीन जैसी चीजों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE