मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | साल का आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण अभी जारी है। इसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। यह साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। माना जा रहा है यह 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो गया है जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।
आज साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण हो रहा है। आंशिक चंद्रग्रहण अब लगभग खत्म होने को है। आंशिक चंद्रग्रहण दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शाम 04 बजकर 17 मिनट तक रहा। हालांकि ग्रहण का मोक्ष काल पूरी तरह से करीब 06 बजे खत्म होगा। यह 580 साल का इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण है।
चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर और पूजा घर की साफ-सफाई करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद सफाई अवश्य करनी चाहिए क्योंकि ग्रहण के समय नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए घर में सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़कना चाहिए।
जहां आज कार्तिक पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण लग हुआ तो वहीं 15 दिनों के बाद यानी 04 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण भी लगेगा। चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा की ही तिथि पर लगता है। चंद्रग्रहण के पहले या बाद सूर्य ग्रहण जरूर पड़ता है।
सदी का सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण जारी है। आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ। इस ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण करीब शाम 6 बजे खत्म होगा। ऐसे में यह करीब 6 घंटे तक रहेगा।
आंशिक चंद्र ग्रहण जारी है। दुनिया के कई हिस्सो में चंद्रग्रहण प्रारंभ हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है।