November 19, 2021

Join With Us


अशुभ प्रभाव से बचने के लिए चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद : जरूर करें ये काम




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज यानि 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने के कारण चंद्र ग्रहण लगता है। यह एक खगोलीय घटना होती है लेकिन इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय और समाप्ति के बाद कुछ कार्य बताए गए हैं, जिन्हें करना आवश्यक होता है। मान्यता है कि जब ग्रहण पड़ता है तो उस समय वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है, जिसके बुरे प्रभाव के कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रहण के दौरान कुछ पूजा और सभी शुभ मांगलिक कार्यों का करना वर्जित माना जाता है। इसी के साथ ग्रहण समाप्त होने के पश्चात भी कुछ कार्य करना आवश्यक होता है ताकि ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सके। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कौन से कार्य अवश्य करने चाहिए।

ग्रहण समाप्त होने के बाद करें साफ-सफाई
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर और पूजा घर की साफ-सफाई करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद सफाई अवश्य करनी चाहिए क्योंकि ग्रहण के समय नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए घर में सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़कना चाहिए। 

अवश्य करें स्नान-
ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई के साथ ही स्वयं भी स्नान अवश्य स्नान करना चाहिए क्योंकि ग्रहण की नकारात्मकता का प्रभाव मनुष्य के शरीर पर भी पड़ता है। इसलिए जब चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाए तो स्नान अवश्य करें। यदि हो सके तो किसी पवित्र नदी या सरोवर में जाकर स्नान करना चाहिए। यदि नदी पर जाकर स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।
 
ग्रहण समाप्त होने के बाद करें दान-
जब चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाए तो दान अवश्य करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करना बहुत पुण्यदाई माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात जरूरतमंद लोगों में अन्न, वस्त्र आदि का क्षमतानुसार दान करना चाहिए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE