November 19, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 19 नवंबर : कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन राशियों को होगा धन लाभ और मिलेगी अपार सफलता




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | चंद्रमा मेष राशि से होते हुए आज सुबह से वृषभ राशि में राहु के साथ ग्रहण योग बनाकर चलेंगे। मंगल और बुध तुला राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं।

कुछ लोग केतु और सूर्य को ग्रहण योग की तरह बता रहे हैं लेकिन केतु और सूर्य के साथ खराब योग की कहीं पुष्टि नहीं हुई है। सूर्य के साथ राहु का योग खराब या ग्रहण योग के रूप में आता है। शुक्र धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-आर्थिक नुकसान का समय है। अत: जुआ, सट्टा, लॉटरी या पूंजी का निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं है। ध्‍यान देने की जरूरत है। काली वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-उर्जा, मानसिक स्थिति और स्‍वास्‍थ्‍य का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करें। अच्‍छा रहेगा।

मिथुन-मन खराब रहेगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या आएगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान करेगी। बाकी प्रेम, व्‍यापार, संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। काली वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है। आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन रास्‍ता गलत हो सकता है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इन सारी चीजों पर ध्‍यान देने की जरूरत है। यात्रा में कष्‍ट का संकेत है। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापार में नई शुरुआत न करें। बाकी सब ठीक चल रहा है। कोर्ट-कचहरी में अपनी तरफ से कोई शुरुआत न करें। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। अपमानित होने का भय रहेगा। इससे बचें। भगवान शिव की अराधना करें।

तुला-किसी तरह का रिस्‍क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। चोट लग सकती है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अभी नई व्‍यापारिक शुरुआत न करें। उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैर में चोट लग सकती है। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग सा समय रहेगा। बाकी अच्‍छी स्थिति है। रुका काम चल पड़ेगा, विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापार सही चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में समस्‍या हो सकती है। मां का स्‍वास्‍थ्‍य और आपका रक्‍तचाप प्रभावित हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। मां काली की अराधना करें।

मीन-पराक्रम रंग लाएगा। बस इसका ध्‍यान रखिएगा कि किसी गलत व्‍यक्ति के साथ से आगे न बढ़ें। नाक-कान-गला की समस्‍या हो सकती है। प्रेम में अनबन हो सकती है। व्‍यापार ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE