बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | म प्र स्वतंत्र कंपनी एन सी सी बालाघाट के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय 17 वां संयुक्त वार्षिक एन सी सी प्रशिक्षण शिविर दिनांक 01 मार्च 2021 को पटवारी प्रशिक्षण महाविद्यालय बालाघाट में प्रारंभ हुआ। इस शिविर में दिनांक 01 मार्च 21 से 05 मार्च 21 तक विभिन्न प्रकार के सैन्य एवं आत्मरक्षा तथा व्यक्तित्व निर्माण के प्रशिक्षण दिये जायेंगें। जिसमें कैडेटस को योगा, पीटी, डिल, शस्त्र विद्या, मैप रिडिंग, लीडरशिप, यातायात सुरक्षा, राष्टीय एकता, भारतीय सेना में प्रवेश के अवसर, फायर फायटिंग, विभिन्न खेलकूद जैसे वालीवाल, खो खो, रस्सा कस्सी, दौड, रिले रेस, इत्यादि तथा व्यक्तित्व का विकास़ राष्टीयता के निर्माण में युवाओं का योगदान प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, राष्टीय सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, इन्फेन्टी, यूनिट का संगठन, सामाजिक सुरक्षा, मैप रिडिंग एवं फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कैम्प में बालाघाट जिले के 145 एस डी एवं एस डब्लू कैडेटस भाग ले रहे हैं।
आज दिनांक 01 मार्च 2021 को प्रारंभिक संदेश देते हुए कैम्प कमाण्डेन्ट लेफिटनेंट कर्नल एम रविचंद्रन ने कहा कि समस्त कैडेटस एकता और अनुशासन के सिद्वांत का पालन करते हुए प्रशिक्षण लेंगे। कैम्प के उददेश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कैडेटस को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य निर्माण के लिये अथक परिश्रम करना चाहिये। एन सी सी प्रशिक्षण शिविर कैडेटस के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु होनहार नागरिक निर्माण कर, सशस्त्र सेनाओं के लिये सैनय आफिसर पैदा करते है।
उन्होने शिविर के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु अनुशासन के साथ कर्त्तव्यनिष्ठा, चरित्र एवं मानवीयता के साथ कार्य करने की प्रवृति पर जोर दिया। इस अवसर पर डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल एन के यादव, कैप्टेन आर एन झारिया, कैप्टेन हेमन्त मंडाले, लेफिटनेंट आर एस कुशराम, सेकण्ड आफिसर कंचन महाजन, नायब सूबेदार नानकचंद, सी एच एम अजमेर सिंह, क्वाटर मास्टर फरूज अहमद मीर, हवलदार दिनेश कुमार, सुदामा नरवरे, उपस्थित थे। कैम्प में सभी कैडेटस तथा स्टाफ के लिये मास्क पहनना तथा कारोना बचाव हेतु गाइडलाइन का पालन आनिवार्य किया गया है।