नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | बहुत नाजुक होती हैं | इनकी वजह से ही हम अपने आसपास की चीजों को देख पाते हैं और एक आसान जीवन जी पाते हैं | ऐसे में अगर इनमें थोड़ी सी भी गड़बडी हो तो हमें दिक्कत आ सकती है | ऐसे में हम डॉक्टर के पास जाते हैं और हमें चश्मे का सहारा लेना पड़ता है | यही नहीं, तमाम तरह के देखभाल का तरीका भी डॉक्टर सजेस्ट करते हैं | हालांकि अपनी आंखों की इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिन्हें बरसों से लोग अपनाते आए हैं | तो आइए जानते हैं कि वे क्या घरेलू तरीके हैं जिनकी मदद से लोग अपनी आंखों की रोशनी को बढाने का काम करते हैं |
1.गुलाबजल का प्रयोग
गुलाब जल का प्रयोग स्किन केयर के लिए हम करते आए हैं | दरअसल यह आंखों के लिए भी काफी कारगर माना जाता है | शोधों में यह पाया गया है कि गुलाब जल की मदद से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है | आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं | लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही ऐसा करें |
2.सरसों तेल का प्रयोग
अगर आप अपने पैरों में करीब 10 मिनट तक रोजाना सरसों के तेल की मालिश करें तो आपके देखने की क्षमता बढ़ती है | ऐसा शोधों में भी पाया गया है |
3.एक्सरसाइज करें
वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है | यही वजह है कि संतुलित वजन आंखों की रोशनी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होता है | ऐसे में नियमित रूप से व्यायाम कर आप अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं |
4.बादाम का सेवन
एक अध्ययन के अनुसार बादाम में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है | अगर आप इसे दूध के साथ मिलाकर खाएं तो इसमें मौजूद विटामिन-ए की मात्रा से आंखों की रोशनी बढाने में मदद मिलती है |
5.आंवला का सेवन
आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है | एंटी ऑक्सीडेंट रेटिना को स्वस्थ रखने का काम करती है |
6.भोजन में शामिल करें ये चीजें
हमारे आंखों की रोशनी को ठीक रखने में के लिए गाजर, ब्रोकली, अखरोट, पालक और केल आदि को अपने भोजन में जरूर शामिल करें |