भोपाल | न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है | पुलिस के मुताबिक बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने न सिर्फ उसकी हत्या कर दी | बल्कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया | इस पूरी वारदात के खुलासे में पुलिस ने बताया कि इस शर्मनाक अपराध में युवती का भाई भी साजिशकर्ता है और उसने अपराध के बाद उसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को भी दी थी | रातीबड़ पुलिस ने मामले में गंभीरता से जांच के बाद खुलासे का दावा किया है | पूरी वारदात हैरान करने वाली है |
पुलिस ने बीते रविवार को समसगढ़ के जंगल में पिलोटा के पास युवती का शव बरामद किया था | पुलिस को जांच में पता चला कि मृतका की एक वर्ष पूर्व ही सीहोर में प्रेम विवाह हुआ था | उसके प्रेम विवाह से पिता, भाई और परिवार के लोग नाराज थे | पुलिस ने इसी एंगल पर जांच शुरू की और पूरे मामले का खुलासा किया | जांच अधिकारी सुदेश तिवारी ने बताया कि मामले में मृतका की बड़ी बहन से पूछताछ में अहम खुलासे हुए | बड़ी बहन के बयान के आधार पर ही आरोपी पिता और भाई की गिरफ्तारी की गई |
बहन के घर आई थी युवती
सुदेश तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि प्रेम विवाह के बाद लड़की कुछ महीने पहले अपने बड़ी बहन के घर रहने के लिए रातीबड़ आई थी | इसी दौरान थाने का रिकार्ड देखा गया तो पता चला कि बीते 9 नवंबर को रातीबड़ निवासी एक फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट कि की उसके यहा रहने वाली महिला की बहन के पति द्वारा लागातार अपनी पत्नि एवं बच्चे के विषय मे उससे पूछताछ की जा रही है उसके द्वारा जानकारी न देने की स्थिति मे पुलिस मे रिपोर्ट करने की धमकी दी जा रही है |
बहन ने दी अहम जानकारी
सुदेश तिवारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मृत महिला के पति, मृतिका की बहन , बहन के मकान मालिक एवं उसकी मां से चर्चा की गई एवं मृतिका की बहन को उसकी लाश कपडे़ व गहने दिखाये गये जिससे मृतिका की बहन द्वारा उसकी पहचान की गई | मृतिका की बहन द्वारा बताया गया कि 4 नवंबर की शाम बहन के पुत्र का निधन बिमारी के कारण हो गया था |
जिसके अंतिम संस्कार के लिये उसने अपने पिता व भाई को गांव से बुलाया था | मेरी बहन मेरे पिता व भाई के साथ मोटर साइकिल से बहन के पुत्र की लाश के अंतिम संस्कार के लिये जंगल मे गई थी | उसके बाद जब भाई दूज के दिन जब मेरा भाई टीका कराने आया, तब उसने बताया कि मैंने एवं पिताजी ने बहन को मारने की योजना बनाई थी |
बच्चे के अंतिम संस्कार के बहाने से जंगल मे ले जाकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है, फोन पर बातचीत में पिता के द्वारा भी हत्या करना स्वीकार किया | भय के कारण मृतिका की बहन ने उक्त बात किसी को नही बताई, लेकिन पुलिस टीम द्वारा पूछताछ मे उक्त घटना क्रम स्पष्ट हो गया |
इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के गांव बिलकिसगंज के पास पहुचकर मृतिका के पिता, भाई को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की तो पहले तो मृतिका के पिता व भाई द्वारा जुर्म स्वीकार नहीं किया गया | कड़ाई से पूछताछ में आरोपी द्वारा बड़ी पुत्री का फोन बहन के पुत्र के अंतिम संस्कार के लिये आना, रास्ते मे पिता पुत्र द्वारा पुत्री की हत्या करने की योजना बनाना और अंजाम देना बताया गया |