November 17, 2021

Join With Us


कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान : दूर होंगी जीवन की परेशानियां




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर, शुक्रवार को है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का हजारों गुना फल मिलता है। इसलिए इस दिन गरीबों को गर्म कपड़ों, गर्म चीजों का दान किया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है। कहा जाता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दिवाली मनाते हैं। इसलिए इसे देव दीपावली भी कहते हैं।

मेष-गुड़ का दान
वृष- गर्म कपड़ों का दान
मिथुन-मूंग की दाल का दान
कर्क-चावलों का दान
सिंह-गेहूं का दान
कन्या-हरे रंग का चारा
तुला भोजन का दान

वृश्चिकृ- गुड़ और चना का दान
धनु-गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा,
मकर-कंबल का दान
कुंभ-काली उड़द की दाल
मीन- हल्दी और बेसन की मिठाई का दान




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE