November 17, 2021

Join With Us


19 नवंबर को साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण , 580 साल बाद ग्रहण : जानिए कुछ खास बातें




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 19 नवंबर को लगने जा रहा है | खगोलविदों का कहना है कि इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि बहुत लंबी होगी और संयोगवश ऐसा ऐसा तकरीबन 580 साल बाद होने जा रहा है | आइए इसी कड़ी में आपको इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास जानकारी देते हैं |

सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं | साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 19 नवंबर को लगने जा रहा है | खगोलविदों का का कहना है कि इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि बहुत लंबी होगी और संयोगवश ऐसा तकरीबन 580 साल बाद होने जा रहा है | आइए इसी कड़ी में आपको इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास जानकारी देते हैं |

कितनी देर का होगा चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्रग्रहण कहां-कहां और किस वक्त दिखेगा, ये लोकेशन और टाइमजोन पर निर्भर करेगा | रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक है | इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 3 घंटे 29 मिनट की होगी |

क्यों इतनी देर लगेगा चंद्र ग्रहण

रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था | अब भविष्य में चंद्र ग्रहण की ऐसी घटना 8 फरवरी 2669 में देखने को मिलेगी | खगोलविदों का दावा है कि धरती से चंद्रमा की होने के कारण आगामी चंद्र ग्रहण की अवधि लंबी होने वाली है |

भारत में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

शुक्रव्रार, 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर की राजधानी इंफाल और उसकी सीमाओं से लगे इलाकों से देखा देखा जा सकेगा | असम या अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है | हालांकि, चंद्र ग्रहण यहां भी पूरी तरह दिखने की बजाए एक हल्की सी रेखा के रूप में ही नजर आएगा | 19 नवंबर के बाद अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 में देखने को मिलेगा|

किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर जैसी कुछ चुनिंदा जगहों से ही देखा जा सकेगा | आंशिक चंद्र ग्रहण होने की वजह से इसके लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE