November 17, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 17 नवंबर : ग्रहों की स्थिति आज शुभ या अशुभ, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा-नुकसान




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और बुध तुला राशि में हैं। केतु और सूर्य वृश्चि‍क राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में और चंद्रमा मेष राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-


मेष- दैनिक स्थिति तो अच्‍छी हो गई है। सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है लेकिन इन दिनों आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। अवसाद की स्थिति से बचें। व्‍यापार सही रहेगा। प्रेम, संतान और मन की स्थिति थोड़ी परेशान करेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ-सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। मन परेशान रहेगा, खर्च और अज्ञात भय को लेकर। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। ताम्र पात्र दान करें। अच्‍छा होगा।

मिथुन-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-व्‍यापारिक स्थिति में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार, राजसत्‍ता पक्ष सब अनुकूल है। अच्‍छी स्थिति है। क्रोध पर काबू रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। जोखिम से उबर चुके हैं। धीरे-धीरे काम आपके शुरू हो जाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। पराक्रम रंग लाएगा। सूर्यदेव को जल दें।

तुला-शारीरिक स्थिति में सुधार, राजसत्‍ता पक्ष का लाभ, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। रोजी-रोजगार में बढ़ोत्‍तरी होगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। एक प्रकार का रौब और रुआब आपके अंदर आ गया है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रेम, व्‍यापार और संतान बहत बढ़िया है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है लेकिन किसी चीज को पाने के लिए थोड़ी मेहनत ज्‍यादा करनी पड़ेगी। शासन-सत्‍ता पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्‍यापार, संतान की स्थिति अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मकर-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। कोर्ट कचहरी में विजय, शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। तांबे का कोई भी पात्र दान करें।

मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। बस अभी पूंजी का निवेश न करें। मां काली की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE