November 16, 2021

Join With Us


नाबालिग से 6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप , 3 गिरफ्तार : एक पुलिसकर्मी भी शामिल




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | नौकरी का लालच देकर नाबालिग विवाहिता के साथ पिछले छह महीनों में 400 बार बलात्कार किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद अब महाराष्‍ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है | पीड़िता दो माह की गर्भवती है | बीड के पुलिस अधीक्षक राजा रामासामी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम, बलात्‍कार, छेड़छाड़ और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है|

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 6 महीने के अंतराल में 400 अलग-अलग लोगों ने बलात्कार किया है | इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है | नाबालिग लड़की अब गर्भवती हो गई है | उसके साथ बलात्कार की यह घटना उस वक्त सामने आई है जब डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था | ठाणे जिले में सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है |

https://twitter.com/ndtv/status/1459924208713191428?s=20

बलात्कार के इस नए मामले में लोकमत में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो गई थी | जिसके बाद पिता ने उसकी शादी कर दी थी | ससुराल में करीब एक साल रहने के बाद, वह घर लौट आई | आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की थी |

कुछ दिनों बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई | अंबेजोगाई में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार किया | इसके बाद उसके साथ 100 अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल रहा | 6 महीने के अंदर करीब 400 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया |

इससे पहले, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि डोंबिवली के अलग-अलग इलाकों में उसके साथ 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच करीब 33 युवकों ने बलात्कार किया था | इस साल जनवरी में एक आरोपी ने लड़की के साथ रेप करके उसका वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेलिंग की धमकी देकर अलग-अलग लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया | गैंगरेप का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE