November 14, 2021

Join With Us


580 सालों बाद लगने वाला सबसे लंबा चंद्रग्रहण : जानिए भारत में कब और कहां-कहां से देगा दिखाई




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हमेशा से खगोल विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को लेकर बहुत ज्यादा ही उत्सुकता दिखाई पड़ती है। साल 2021 का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सदी का सबसे लंबा समय तक रहने वाला चंद्रग्रहण बताया जा रहा है।

ज्योतिष के नजरिए से चंद्र ग्रहण को काफी महत्व होता है। धर्मशास्त्रों में ग्रहण को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि ग्रहण के समय में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब पापी ग्रह राहु और केतु ग्रहण के समय चंद्रमा का ग्रास कर लेते हैं।

इस स्थिति में कुछ समय के लिए चंद्र पर ग्रहण लग जाता है। इससे चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं विज्ञान के नजरिए से जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है। इस खगोलीय घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 नवंबर 2021 को लगने वाला यह चंद्रग्रहण 580 वर्षों के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। आइए जानते हैं 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले इस चंद्र ग्रहण के बारे में कुछ खास बातें…

1- एमपी बिड़ला तारामंडल में अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने बताया कि 19 नवंबर 2021 को लगने वाला चंद्र ग्रहण 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

2- साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ ही देर के लिए दिखाई देगा। सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

3- यह आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर के दिन दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे समाप्त होगा।

4- ऐसे में इस आंशिक चंद्रग्रहण ग्रहण की अवधि 03 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड होगी, जो 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा। 

5- 19 नवंबर 2021 को लगने वाला यह आंशिक चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा।

6- इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था और अगली बार ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा।

7- 19 नवंबर 2021 को यह आंशिक चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा, जब चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा।

8-  भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022 को होगा।

9- ज्योतिष के नजरिए से साल का यह आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा।

10- उपच्छाया चंद्र ग्रहण के कारण भारत में यह दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE